फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khapa Chaudhary's delegation met with CM Yogi

खाप चौधरियों का प्रतिनिधिमंडल सीएम योगी से मिला 

Tue, 06 Feb 2018 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Tue, 06 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
Khapa Chaudhary's delegation met with CM Yogi
सांसदों और विधायकों से वार्ता करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वर्ष 2013 के सांप्रदायिक दंगे के दौरान दर्ज हुए फर्जी मुकदमों को वापस लिए जाने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान के नेतृत्व में खाप चौधरियों का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिला।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पिछली सरकार में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। सौ से अधिक महिलाओं को भी फर्जी मुकदमों में फंसा दिया गया। मुख्यमंत्री योगी ने विधिक राय लेकर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। 
विज्ञापन


सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के नेतृत्व में भाकियू अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत, अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह लिसाढ़, ऑल इंडिया जाट महासभा के सचिव सुभाष चौधरी, प्रताप चौधरी शामली, राजवीर सिंह लांक, वीरेंद्र सिंह, उमेश मलिक ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ संजीव बालियान ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि वर्ष 2013 के दंगे में आगजनी और तोड़फोड़ के 402 मुकदमे दर्ज किए गए थे, इनमें बड़ी संख्या में फर्जी नामजदगी हुई। इसके अलावा दंगे के बाद पुलिस की ओर से सौ से अधिक महिलाओं को फर्जी मुकदमों में फंसाया गया था। सपा सरकार में लोगों की कोई सुनवाई नहीं हुई।

सपा सरकार के प्रभाव में ही एसआईटी ने जांच-पड़ताल की, जिसमें उनका पक्ष नहीं सुना गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी थी फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं, अन्यथा सभी मामलों की निष्पक्षता से दोबारा जांच कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में वह विधिक राय लेंगे। इसके बाद यथोचित कार्रवाई कराई जाएगी।  

सांसद डॉ संजीव बालियान ने दंगे के दौरान बसी गांव से पलायन कर गए दलितों का मामला भी उठाया। सांसद ने कहा कि दूसरे समुदाय के लोगों की वजह से बसी गांव से दलितों के 25 परिवार पलायन कर गए थे। पिछली सरकार ने दूसरे समुदाय के लोगों को मुआवजा दिया, लेकिन दलितों को मुआवजा नहीं दिया गया।

सांसद ने पलायन करने वाले दलित परिवारों की सूची भी मुख्यमंत्री को सौंपी। इसके साथ ही सांसद ने काकड़ा और दुल्हेरा गांव में दंगे के बाद दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा दो महिलाओं के साथ किए गए बलात्कार के मामले में भी मुआवजा नहीं दिए जाने का मामला उठाया। बालियान ने कहा कि पिछली सरकार ने मुआवजा देने में भी भेदभाव की नीति अपनाई। पीड़ितों के साथ न्याय होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 

सीएम ने विकास पर की  सांसद, विधायकों से चर्चा
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद डॉ संजीव बालियान और पांच विधायकों के साथ जिले के विकास को लेकर बैठक की। विधायकों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखी। मुख्यमंत्री ने सभी से एकजुट होकर जनसमस्याओं का निराकरण कराने की बात की। 

मुख्यमंत्री योगी ने मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र के विधायकों के साथ लखनऊ में बैठक की, जिसमें सांसद डॉ संजीव बालियान ने मुख्यमंत्री के सामने जिले में मेडिकल कॉलेज बनवाने, राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना कराने, शुकतीर्थ का अलग से विकास किए जाने का प्रस्ताव रखा। कपिलदेव अग्रवाल ने शहर की आउटर की सड़कों को बनवाने, काली नदी के पुल को चौड़ा कराने आदि के प्रस्ताव रखे।


खतौली विधायक विक्रम सैनी, चरथावल विधायक विजय कश्यप, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, सरधना विधायक संगीत सोम ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा क्षेत्र के सभी विधायकों और सांसद से एकजुट होकर कार्य करने के लिए कहा। यह भी कहा कि सभी लोग 2019 के चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed