फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khap Panchayats mobilized on the issue of farmers

खापों का कवच पहन मिशन यूपी की हुंकार भरेगा किसान मोर्चा

Sun, 05 Sep 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Khap Panchayats mobilized on the issue of farmers
किसानों के मसले पर खाप पंचायतें लामबंद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा रविवार से मिशन यूपी की शुरुआत करेगा तो उसके साथ खाप पंचायतों की ताकत भी होगी। पश्चिम यूपी से लेकर हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली की खाप पंचायतें किसानों के मुद्दे पर लामबंद हो गई हैं।
खाप पंचायतों का लंबा इतिहास है। आजादी की लड़ाई में दिल्ली की चारों और खाप पंचायतों ने ही अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा लिया था। स्वतंत्रता के बाद 1950 में सोरम में पहली सर्वखाप पंचायत हुई थी। वर्तमान की बात करें तो मिशन यूपी की पहली महापंचायत में खापों ने एकता की हुंकार भर दी है। पश्चिम यूपी की देशखाप बड़ौत, गठवाला, बालियान, काल खंड़े, देशवाल, गुलिया, लाटियान, अहलावत, चौगामा खाप, पंवार के अलावा हरियाणा की अंतिल, कंडेला, जागलान, सरोहा, हुड्डा, दहिया, दिल्ली की पालम खाप लामबंद हो गई है। संयुक्त किसान मोर्चा के लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं है। खाप पंचायतों की ताकत के साथ मोर्चा रविवार से मिशन यूपी की शुरुआत करने जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
किसानों के मसले पर खाप पीछे नहीं हटेगी
लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र लाटियान ने कहा कि किसानों के मसले पर खाप पीछे नहीं हटेगी।
इनसेट
देश में किसानों के सम्मान से समझौता नहीं
गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी ने कहा कि किसानों के लिए सभी को एकजुट होना होगा। किसानों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा।
ताकत झोंक देगी बत्तीसा खाप
भैंसवाल की बत्तीसा खाप के चौधरी सूरजमल ने कहा कि खाप महापंचायत के लिए पूरी ताकत झोंक देगी। किसान अगर नहीं जागे तो पीढ़ियां बर्बाद हो जाएगी, इसलिए किसानों को एकजुट होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कोई झुका नहीं सकता
देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर सिंह ने कहा कि आंदोलन को अब कोई ताकत दबा नहीं सकता। केंद्र सरकार को किसान के हितों को ध्यान में रखकर ही निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

कृषि को बढ़ावा देना ही होगा
कालखंडे खाप के चौधरी संजय सिंह ने कहा कि महंगाई बढ़ने से किसानों की स्थिति दयनीय हो गई है। कृषि को बढ़ावा देकर ही देश में खुशहाली लाई जा सकती है। किसानों को संघर्ष के लिए दिन रात एक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed