फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khanjapur divided into two parts, situation did not change

Muzaffarnagar News: दो हिस्सों में बंट गया खांजापुर, नहीं बदले हालात

Thu, 20 Jun 2024 04:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Khanjapur divided into two parts, situation did not change
मुजफ्फरनगर। विस्तार के बाद खांजापुर गांव अब पालिका का हिस्सा है। पानीपत-खटीमा हाईवे को सीमांकन मानते हुए वार्ड 19 और 28 में गांव का बंटवारा किया गया लेकिन शहरी क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद जनसुविधाओं का टोटा है। न तो पेयजल लाइन हर घर तक पहुंची और न खंभे और बिजली लाइन। जलनिकासी के लिए नाले की मांग अभी अधूरी है।
विज्ञापन


शामली रोड के बुढ़ाना मोड़ क्षेत्र में बसी करीब 15 हजार की आबादी के लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। यहां के प्रसिद्ध डल्लू देवता मंदिर पर रविवार और शनिधाम मंदिर पर शनिवार को श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। पानीपत-खटीमा हाईवे के दोनों ओर बसा यह क्षेत्र उपेक्षा का शिकार है। शासन ने यहां कांशीराम आवासीय कॉलोनी का निर्माण कराया, लेकिन सुविधाएं नहीं पहुंची। शहर के इस सबसे बाहरी हिस्से में कच्ची सड़कें हैं। बरसात के दिनों में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

इन समस्याओं से जूझ रहे लोग
- बैंक/एटीएम की आवश्यकता।
- सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं।
- सरकारी स्वास्थ्य सेवा की जरूरत।
- नियमित कराई जानी चाहिए सफाई।
- सार्वजनिक शौचालय की जरूरत।
- बंदर पकड़वाने की रखी मांग।
कब होगा पथ प्रकाश
खांजापुर के पूर्व प्रधान अमित पंवार कहते हैं कि पथ प्रकाश की व्यवस्था अधूरी है। रात के समय अंधेरा छाया रहता है। प्रत्येक गली में पालिका को लाइट लगवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित कराई जाए सफाई
वार्ड 28 के रहने वाली संजय कुमार कहते हैं कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते। गांव से शहर बन जाने के बावजूद सफाई व्यवस्था में बदलाव नहीं हुआ।
जलनिकासी का इंतजाम नहीं
दुकानदार प्रवीण सिंघल बताते हैं कि जलनिकासी का इंतजाम नहीं है। सड़कों पर पानी बहता है। बरसात में मुख्य मार्ग से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
पक्की सड़कों की जरूरत
नागरिक राहुल कुमार कहते हैं कि सड़कें कच्ची हैं। पालिका को वार्ड में पक्की सड़कों का निर्माण कार्य कराना चाहिए। बरसात में मुश्किल हो जाती है।
जलनिकासी बड़ी समस्या
दुकानदार मोहन कहते हैं कि आमजन के लिए सुविधा बढ़ाई जानी चाहिए। जलनिकासी नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
प्रदूषित पानी परोस रहा बीमारियां



नागरिक सन्नी कहते हैं कि इस पूरे क्षेत्र का पानी प्रदूषित है। आरओ लगवाए गए हैं। पानी का टीडीएस 800 पर पहुंच गया है। इसी वजह से दांत, पेट और हड्डी के रोगी इस क्षेत्र में अधिक हैं।
पहले पेयजल लाइन, फिर बनेंगी सड़क
वार्ड 19 के सभासद योगेश मित्तल कहते हैं कि पानी, बिजली, खंभे की समस्या है। उनकी पहल पर गैस की लाइन पहुंच गई है। हर गली में पेयजल की लाइन और खंभ लग जाने के बाद सड़कों का निर्माण शुरू कराएंगे। तीन सड़क पालिका ने स्वीकृत की है, जिन पर काम शुरू होगा।

नाले पर खर्च होंगे 40 लाख
वार्ड 28 के सभासद मोहित कुमार कहते हैं कि इस क्षेत्र की जलनिकासी मोती झील में कराई जाएगी। इसके अलावा 40 लाख रुपये लागत से नाला स्वीकृत हुआ है। पालिका से 30 लाइट पथ प्रकाश के लिए लगाई थी, इन्हें अब बढ़वाने का काम किया जाएगा।


जल्द कराएंगे समाधान : स्वरूप

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि अमृत योजना में ओवरहेड टैंक और पाइप लाइन का प्रस्ताव पास हुआ है। इसके अलावा अन्य जो भी समस्याएं है, उनका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed