फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khalid was strangled to death

गला घोंटकर की गई थी खालिद की हत्या

Tue, 11 Feb 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Khalid was strangled to death
गला घोंटकर की गई थी खालिद की हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मिमलाना निवासी संविदा लाइनमैन की हत्या बिजली चोरी पकड़वाने की रंजिश में गला घोंटकर की गई थी। पुलिस के हत्थे चढ़े एक आरोपी ने पूछताछ में यह बातें बताईं हैं, जिसके बाद पुलिस फरार चार अन्य आरोपियों की तलाश में लग गई है। पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिमलाना निवासी खालिद महावीर चौक स्थित बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन था। गत चार फरवरी को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। अगले दिन रुड़की में गंगनहर किनारे सोलानी पार्क में उसका शव पड़ा मिला था। पीड़ित परिजनों ने मामले में आमिल निवासी शेर सिंह कॉलोनी, रिजवान खान निवासी दक्षिणी खालापार, वसीम खान निवासी गांव न्याजूपुरा तथा वहाब और शादाब निवासी शाहबुद्दीनपुर रोड के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, नामजद आरोपियों में से एक को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिसने पूछताछ में खालिद हत्याकांड की पूरी कहानी बयां कर दी है। आरोपी ने बताया कि वहाब और शादाब शाहब़ुद्दीनपुर रोड पर ई-रिक्शा गैराज बिजली चोरी कर ई-रिक्शाओं की बैटरी चार्जिंग कराते थे। खालिद ने कुछ समय पूर्व इस गैराज में बिजली चोरी का भंडाफोड़ किया था, जिसके चलते आरोपियों के साथ ही सहकर्मी भी खालिद से रंजिश रखने लगे थे। इसी रंजिश में चार फरवरी को आरोपियों ने खालिद को ड्यूटी से घर लौटते समय मिमलाना रोड से अपने साथ गाड़ी में बैठाया और रुड़की की तरफ ले गए। रास्ते में खालिद को शराब पिलाई और दो युवकों ने मफलर से खालिद का गला घोंटा। रुड़की में गंगनहर किनारे सोलानी पार्क में शव फेंक कर फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में हत्या की जानकारी दी है, जिसकी पुष्टि की जा रही है। अन्य आरोपियों की भी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही हैं और जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed