फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khaki sweat leaving behind the revelations of incidents

वारदातों के खुलासे में छूट रहे खाकी के पसीने

Wed, 30 Mar 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Khaki sweat leaving behind the revelations of incidents
वारदातों के खुलासे में छूट रहे खाकी के पसीने
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हत्या और लूट की घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट की घटना के बारे में विवेचक कोई सुराग नहीं तलाश पाए हैं। कई माह पुुरानी वारदात के खुलासे में भी पुलिस नाकाम है। घटनाओं को कई-कई माह बीत चुके हैं, लेकिन कार्रवाई एक कदम आगे भी नहीं बढ़ पाई। इससे साफ है कि विवेचक अधिकारियों को गुमराह कर रहे है।
केस-1
शाहपुर थाना क्षेत्र की मीरापुर पुलिस चौकी के अंतर्गत 16 सितंबर 2021 को गांव मंधेड़ा जाने वाले रास्ते पर ईख के एक खेत में महिला का शव मिला था। छह माह बीतने के बावजूद अभी तक महिला की शनाख्त भी नहीं हो सकी है। घटना की जांच पड़ताल खुद थाना प्रभारी कर रहे हैं। पुलिस ने यह मामला हत्या कर शव छिपाने की धारा में दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन

केस-2
पुरकाजी में गांव मांडला निवासी अनुसूचित जाति के 55 वर्षीय धीर सिंह एक अक्तूूबर 2021 को लापता हुए थे। अगले दिन उनका शव गांव के तालाब में मिला था। शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया था। हत्या कर शव छिपाने की धारा में दर्ज मुकदमे की जांच क्राइम ब्रांच के निरीक्षक से कराई जा रही है, लेकिन नतीजा अभी तक शून्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
बुढ़ाना में 21 दिसंबर 2021 को कस्बा निवासी 82 वर्षीय वृद्धा सगीरन कांधला रोड पर घास काटने गई थी। वहां उसका शव पड़ा मिला था। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया था। पुलिस ने हत्या व शव छिपाने का मामला दर्ज कर लिया था। घटना की जांच बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी कर रहे हैं। लेकिन चार माह में उनकी जांच आगे नहीं बढ़ पाई है।

केस-4
शहर कोतवाली में 27 फरवरी 2022 की देर शाम शहर कोतवाली क्षेत्र की रोहाना पुलिस चौकी क्षेत्र में बाइक पर घर जा रहे युवक से दो बदमाशों ने हथियारों से आतंकित कर बाइक, मोबाइल फोन, बैग, आधार कार्ड, एक हजार रुपये लूट लिए थे। पहले तो रोहाना व चरथावल पुलिस घटना स्थल को लेकर सीमा विवाद में उलझ गई। बाद में रोहाना पुलिस ने मामला दर्ज किया, जांच कर रहे रोहाना चौकी प्रभारी अखिल चौधरी के एक माह में भी हाथ पूरी तरह खाली है।
इन्होंने कहा-
थाना शाहपुर व बुढ़ाना कोतवाली प्रभारियों को घटनाओं का जल्द खुलासा करने के लिए चेतावनी दी गई है : अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात।
थाना प्रभारियों व विवेचकों को घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए आदेशित किया है : अर्पित विजय वर्गीय, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed