फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kazim's dead body found in Ganganahar on the eighth day

Muzaffarnagar News: गंगनहर में आठवें दिन काजिम की लाश मिली

Sun, 26 May 2024 04:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Kazim's dead body found in Ganganahar on the eighth day
सिखेड़ा/जानसठ। चितौड़ा गंगनहर झाल में नहाते हुए डूबने वाले मेरठ के छात्र काजिम की गंगनहर खतौली के अलकनंदा पुल के पास देर रात लाश मिल गई। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विगत 18 मई की शाम चार बजे लद्दाख के शहर कारगिल निवासी छात्र अब्बास पुत्र मोहम्मद हसन व कारगिल के ही मुस्तफा अपने साथी मेरठ के जैदी फार्म नौचंदी निवासी काजिम पुत्र आफताब और सिखेड़ा क्षेत्र के गांव भटोड़ा निवासी शान हैदर पुत्र वसी के साथ चितौड़ा गंगनहर झाल पर नहाने के लिए गए थे।
विज्ञापन

गंगनहर झाल में नहाते हुए छात्र अब्बास व काजिम डूब गए थे। 22 मई को खतौली क्षेत्र में गांव सराय रसूलपुर के गंगनहर पुल से पहले लद्दाख के छात्र अब्बास का शव मिल गया था जबकि मेरठ के छात्र काजिम का पता नहीं चल सका था। मेरठ पीएसी के गोताखोरों ने शनिवार की शाम तक छात्र को तलाश की थी लेकिन उसका पता नहीं चल सका। देररात काजिम की गंगनहर खतौली के अलकनंदा पुल के पास देर रात लाश मिल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों ने सूचित किया। परिजनों ने लाश की पहचान काजिम के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed