{"_id":"5d2f6c098ebc3e6d1525a26c","slug":"kawad-yatra-2019-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt433701879","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मार्ग पर हुई बेरिकेडिंग, पुलिसबल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मार्ग पर हुई बेरिकेडिंग, पुलिसबल तैनात
विज्ञापन
पुरकाजी से होकर गुजरते शिव भक्त कांवड़िये।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ मार्ग पर हुई बेरिकेडिंग, पुलिसबल तैनात
मुजफ्फरनगर। सावन माह शुरू होते ही कांवड़ यात्रा का आगाज हो गया। प्रशासन से शहर से गुजरने वाले लाखों कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए इंतजाम को अमली जामा पहना दिया है। रुड़की रोड पर रातों रात बेरिकेडिंग के लिए बल्लियां लगा दी गईं। दुकानों के आगे जाली लगाकर मजबूत बेरिकेडिंग की गई है। शिव चौक के आसपास मजबूत किलेबंदी कर दी गई है। इसके साथ ही मीनाक्षी चौक से आगे रुड़की रोड पर स्थित मीट के होटलों को बंद करा दिया गया है।
बुधवार से कांवड़ यात्रा शुरू हो गई। पहले दिन कुछ ही कांवड़िये शहर से होकर गुजरने लेकिन यह सिलसिला अब तेजी से बढ़ेगा। प्रशासन और नगर पालिका ने भी कांवड़ियों के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। बझेड़ी फाटक से आने वाले कांवड़िये मदीना चौक, कच्ची सड़क होते हुए अहिल्याबाई चौक तक आते हैं। मदीना चौक से अहिल्याबाई चौक तक तो पक्का डिवाइडर बना है, लेकिन आगे रुड़की रोड पर बेरिकेडिंग की जा रही है। अहिल्याबाई चौक से नावल्टी चौक से शिव चौक तक सड़क के बीच में बल्लियां लगाकर डिवाइडर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा दुकानों के आगे लोहे की जाली की मजबूत बेरिकेडिंग लगाई जा रही है। शिव चौक के आसपास के क्षेत्र को मजबूत बेरिकेडिंग से सील किया जा रहा है। यहां पर स्थित डाकघर कार्यालय के आगे भी बेरिकेडिंग लगा दी गई है। चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
मार्ग में पड़ने वाले मीट के होटल बंद
कांवड़ मार्ग में पड़ने वाले मीट के होटल बंद करा दिए गए हैं। कांवड़ यात्रा पूरी होने तक ये सभी होटल बंद रहेंगे। मीनाक्षी चौक से रुड़की रोड पर मीट के कई होटल हैं। इन पर रात में काफी भीड़ रहती है। इन्हीं के पास से होकर कांवड़ियों का रैला गुजरता है। साथ ही सड़क के किनारे ठेले भी लगे होते हैं। इन्हें भी हटवाया जा रहा है। कांवड़ यात्रा पूरी तरह संपन्न हो इसके लिए प्रशासन चाक चौबंद तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे कर्मचारी
कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारी जुटे हुए हैं। नगर पालिका ने शहर में पड़ने वाले कांवड़ मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगवा दी हैं। खंभों से लटके हुए तारों को दुरुस्त कर दिया गया है।
कांवड़ सेवा शिविर लगने हुए शुरू
मुुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांवड़ सेवा शिविर लगने शुरू हो गए हैं। बड़ी संख्या में नगर में कांवड़ सेवा शिविर लगाए जाते हैं। इनमें कांवड़ियों के लिए भोजन तथा आराम करने की व्यवस्था होती है। विभिन्न समाजसेवी संगठनों की ओर से शिविरों का आयोजन किया जाता है।
चेयरपर्सन ने किया कांवड़ मार्ग पर निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग पर कराई जा रही बेरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था आदि को देखा। विभिन्न चौराहों पर घूमकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मार्ग पर चल रहे काम को तुरंत पूरा करने को कहा है।
कांवड़ तक न मुख्यालय छोड़ेंगे, न मोबाइल बंद करेंगे अफसर
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि कांवड़ यात्रा कुंभ के पैटर्न पर शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के वातावरण में संपन्न करानी है। कांवड़ तक कोई भी अधिकारी न तो मुख्यालय छोड़ेगा और न ही मोबाइल स्वीच ऑफ करेगा। शिथिलता बरतने वाले अफसर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारी के साथ आवंटित क्षेत्र का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके रास्ते में कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
जिला पंचायत के सभागार में कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों की बैठक में डीएम सख्त लहजे में नजर आईं। डीएम ने कहा कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगी है वह अपने-अपने क्षेत्रों में दिन एवं रात में निरंतर भ्रमणशील रहेंगे। मुख्यालय नहीं छोडे़ंगे साथ ही मोबाइल फोन बंद नहीं करेंगे। अगर मुख्यालय छोड़ा या मोबाइल बंद मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दो शिफ्ट में अफसरों की ड्यूटी लगी है। इसमें प्रात: आठ बजे से सायं आठ बजे तक एवं रात्रि आठ बजे से प्रात: आठ बजे तक सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट अपनी ड्यूटी कराना सुनिश्चित करेंगे। वह स्वयं भी निरीक्षण करेंगी। ढाबों पर रेट लिस्ट अवश्य टंगी रहनी चाहिए।
खाद्य पदार्थ मानकों के अनुसार बने और पॉलिथीन और प्लास्टिक का प्रयोग न किया जाए। किसी कांवड़िये के आकस्मिक रूप से बीमार होने की दशा पर एंबुलेंस से अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था तत्काल कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिले में चिकित्सा शिविर पर्याप्त मात्रा में लगाए जाएंगे। सभी शिविरों में चिकित्सक उपस्थित रहेंगे तथा सभी जीवन रक्षक दवाईयां पर्याप्त मात्रा उपलब्ध रखी जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी अर्चना यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी पीएस मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल सिंह अंतिल, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।