{"_id":"58e14df94f1c1b533e5b47a2","slug":"kasturba-gandhi-residential-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी आवासीय प्रकरण, बीएसए ने अभिभावकों और छात्राओं को समझाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी आवासीय प्रकरण, बीएसए ने अभिभावकों और छात्राओं को समझाया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली गांव तिगाई के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कपड़े उतरवाने के प्रकरण के बाद अपने घर लौटीं छात्राओं को स्कूल वापस बुलाने के लिए अधिकारियों ने एड़ी से लेकर चोटी तक के जोर लगाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव अपने साथ जिला समन्वयक अधिकारियों को लेकर विद्यालय में पहुंचे।
बीएसए ने फोन पर अभिभावकों से बातचीत की और उनको छात्राओं को वापस लाने के लिए समझाया। बीएसए ने विद्यालय में छात्राओं को भोजन खिलवाया। रविवार को चार छात्राएं विद्यालय में लौटीं। अब विद्यालय में 22 छात्राएं मौजूद हैं।
गांव तिगाई में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं से कपड़े उतरवाने के बाद अभिभावक अभी सहमे हुए हैं। छात्राओं को वापस लाने के लिए बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव अपने साथ जिला समन्वयक शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार और प्रर्मिला को साथ लेकर रविवार शाम को विद्यालय में पहुंचे। बीएसए ने नई वार्डन नीता चौधरी से अभिभावकों के फोन नंबर लेकर विद्यालय से ही उनसे बातचीत की।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि फोन पर अभिभावकों को समझाया गया है कि जिस वार्डन ने गलती की थी, उसको बर्खास्त कर दिया है। अब किसी भी छात्रा के साथ ऐसी हरकत कतई नहीं की जाएगी। अभिभावकों से बातचीत करने के बाद बीएसए ने विद्यालय में शाम के समय छात्राओं को अपने सामने ही भोजन खिलवाया। बीएसए ने कहा कि समझाने पर सभी छात्राएं अपने घर से वापस चली आएंगी।