{"_id":"68fd3086a7a20822ea03ae5f","slug":"kashmir-was-where-our-national-anthem-was-shamed-the-villain-was-alive-even-after-abusing-mother-india-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-157199-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल को पूर्व सरकारों ने नहीं दिया सम्मान: अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल को पूर्व सरकारों ने नहीं दिया सम्मान: अग्रवाल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत 31 अक्तूबर को जीआइसी मैदान में रन फॉर यूनिटी दौड़ प्रतियोगिता से होगी। उन्होंने कहा कि पटेल को पूर्व की सरकारों में वह सम्मान नहीं दिया गया, जिसके वह हकदार थे।
गांधी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में अग्रवाल ने कहा कि पटेल देश के प्रथम प्रधानमंत्री बनने चाहिए थे लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनवा दिया। पटेल ने गृहमंत्री बनने के बाद राष्ट्रहित में 523 रियासतों का विलय कर अखंड भारत की स्थापना में अहम योगदान दिया। उनकी जयंती को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी के तहत जीआइसी मैदान से दो किमी की दौड़ प्रतियोगिता होगी। शिक्षण संस्थाओं में खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। इसके बाद विधानसभा सम्मेलन और बूथों पर कार्यक्रम होंगे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी, जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल, रामकुमार सहरावत, श्रीमोहन तायल, अभिषेक चौधरी, संजय गर्ग रहे।
पटेल जयंती के कार्यक्रमों पर चर्चा
सरदार पटेल की 150वीं जयंती कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। डीएम उमेश मिश्रा की मौजूदगी में बैठक लेते हुए राज्यमंत्री ने जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रंखला पर चर्चा की। एक से सात नवंबर तक विद्यालयों में सरदार पटेल की विरासत पर सेमिनार, निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.सुधीर सैनी आदि शामिल रहे।