फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Karva Chauth today, Meena Bazaar is buzzing

करवा चौथ आज, गुलजार रहा मीना बाजार

Wed, 16 Oct 2019 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
Karva Chauth today, Meena Bazaar is buzzing
नई मंडी में करवा-चौथ पर्व पर खरीददारी करती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
करवा चौथ आज, गुलजार रहा मीना बाजार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। करवा चौथ का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। कई दिनों से चल रही त्योहार की तैयारियों के बाद एक दिन पहले बाजार में भारी भीड़ उमड़ी रही है। सबसे ज्यादा भीड़ मीना बाजार में रही। चूड़ियों के साथ ही श्रृंगार के सामान की खरीदारी के लिए महिलाएं जुटी रहीं। इसके अतिरिक्त मेहंदी लगवाने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा।
करवा चौथ पर महिलाएं अखंड सुहाग के लिए व्रत रखती हैं। दिन भर व्रत रखने के बाद रात में चांद निकलने पर ही व्रत का परायण करती हैं। त्योहार के एक दिन पूर्व बुधवार को महिलाओं ने अपनी तैयारियां पूरी कर लीं। सुबह से ही बाजार गुलजार रहा। चूड़ियों और श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने चूड़ियों के अतिरिक्त सिंदूर, नेल पॉलिस तथा अन्य श्रृंगार सामग्री खरीदी। नई मंडी मीना बाजार के चूड़ी विक्रेता विकास अग्रवाल ने बताया कि हर महिला अपनी पसंद के अनुसार चूड़ियां खरीदती है। आजकल गोल्डन कलर के कंगन के साथ मेरून कलर की चूड़ियों का फैशन चल रहा है। ज्यादा तरजीह साड़ी से मैचिंग चूड़ियों को दी जाती है। उधर, मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाओं को काफी इंतजार करना पड़ा। नगर में शिव चौक, भगत सिंह रोड, गांधी कॉलोनी समेत कई बाजारों में मेहंदी लगाने के लिए स्टॉल लगे थे। दोनों हाथों पर मेहंदी लगाने के 200 रुपये निर्धारित रहे, लेकिन भारी भीड़ के चलते महिलाओं को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

करवों की रही भारी मांग
मुजफ्फरनगर। करवा चौथ का व्रत बिना करवों के पूरा नहीं होता। करवों में जल भरकर पूजन किया जाता है। साथ ही चांद को अर्घ्य भी करवे से ही दिया जाता है। बाजार में सड़कों के किनारे मिट्टी के करवों की बिक्री हो रही थी। इनमें सितारे लगे हुए करवे भी शामिल थे। सामान्य करवा दस रुपये का और सजावटी 20 से लेकर 50 रुपये तक में बिका। इसके अतिरिक्त इस बार दुकानों पर पूजा की पूरी थाली भी उपलब्ध रही। इसमें स्टील या पीतल के करवे भी हैं। आकार के हिसाब से पूजा की थालियों का रेट निर्धारित हैं। पीतल और स्टील के करवे वजन के हिसाब से बिके। सामान्य तौर पर 150 से 400 रुपये तक की रेंज में रहे। भगत सिंह रोड पर बर्तन की दुकान करने वाले अशोक सिंघल ने बताया कि महिलाओं ने पीतल और स्टील के करवे खूब पसंद किए गए। गोटे से सजावट के करवे खूब बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर पर रही एडवांस बुकिंग
मुजफ्फरनगर। करवा चौथ पर सुहागिनें सोलह श्रृंगार करती हैं। इसके लिए ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की भीड़ रही। अधिकांश ब्यूटी पार्लर पर एडवांस बुकिंग चल रही थी। महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार श्रंगार करा रही थीं। नई मंडी स्थित गॉर्जियस मेकअप स्टूडियो की संचालिका सायमा त्यागी ने बताया कि ज्यादातर महिलाओं ने बृहस्पतिवार की बुकिंग कराई है। बुधवार को भी अच्छी खासी संख्या में महिलाएं आईं थीं, लेकिन करवा चौथ के दिन और ज्यादा भीड़ रहेगी।

करवा-चौथ पर्व पर मंहेदी रचे हाथ दिखती महिलाएं।

करवा-चौथ पर्व पर मंहेदी रचे हाथ दिखती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed