फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kapil talks to Energy Minister on electricity tripping

विद्युत ट्रिपिंग पर कपिल ने ऊर्जा मंत्री से बात की

Sun, 09 Aug 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kapil talks to Energy Minister on electricity tripping
विद्युत ट्रिपिंग पर कपिल ने ऊर्जा मंत्री से बात की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद की औद्योगिक इकाईयों में विद्युत ट्रिपिंग और डिविजन थ्री में विद्युत आपूर्ति की अव्यवस्थाओं पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शहर की बिजली की लाइन अंडरग्राउंड कराए जाने की मांग रखी।

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को सहारनपुर मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ बिजली संबंधी समस्याओं पर वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक, प्रमोद ऊटवाल, विक्रम सैनी आदि ने प्रतिभाग किया। विद्युत व्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कपिल देव अग्रवाल ने ऊर्जा मंत्री को वस्तु-स्थिति से अवगत कराया और विद्युत संबंधी सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराए जाने की मांग की। कपिल देव ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में घंटों तक बिजली चले जाने के कारण घरेलू उपभोक्ताओं को भी अत्यंत परेशानी उठानी पड़ रही है। डिविजन थ्री के क्षेत्र प्रेमपुरी, कृष्णापुरी, खादरवाला, खालापार, गऊशाला, आबकारी, मिमलाना रोड, बंजारान, हनुमान चौक, रामलीला टिल्ला, लद्दावाला, रामपुरी आदि में लगातार कई-कई घंटों तक होने वाली विद्युत ट्रिपिंग और मीटर जम्पिंग के कारण बिजली का बिल अधिक आने से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है, जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए मंत्री श्रीकांत शर्मा ने संबंधिति अधिकारियों से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed