{"_id":"66abf639c3e4ec0333035bb4","slug":"kanwariyas-run-on-the-path-of-shiva-to-fulfill-their-wishes-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-127307-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शिव की राह पर मन्नतों के लिए दौड़ कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शिव की राह पर मन्नतों के लिए दौड़ कांवड़िये
Fri, 02 Aug 2024 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 02 Aug 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांवड़ मार्ग पर डाक कांवड़ियों की दिनभर भागमभाग रही। दूर तक बाइक सवार कांवड़िये दिखे। कोई सुख-शांति के लिए कांवड़ लाया तो किसी ने नौकरी की चाह में दौड़ लगाई। कोई मन्नत पूरी होने के बाद कांवड़ यात्रा पर निकला। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की।
बृहस्पतिवार को पानीपत-खटीमा, दिल्ली-देहरादून हाईवे और गंगनहट पटरी पर डाक कांवड़िये खूब दौड़े। हाईवे के एक तरफ हरिद्वार जाने वाले और दूसरी तरफ हरिद्वार से लौट रहे कांवड़िया नजर आए। रामपुर तिराहा से अधिकतर कांवड़ पीनना बाईपास से शामली के लिए निकाली गई।
हरियाणा के पानीपत निवासी महकार सिंह की टोली में 15 सदस्य है। चतुर्दशी पर जलाभिषेक के लिए दौड़ लगा रहे हैं। वह कहते हैं कि अधिकतर सदस्य नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। उनकी डाक कांवड़ नौकरी के लिए है। गाजियाबाद के लोनी से आए बाइक पर पहुंचे कांवड़िये अभिषेक और रीना का कहना है कि पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए मन्नत मांगी थी। दो साल पहले मन्नत पूरी हुई, इस बार कांवड़ यात्रा का संयोग बना। दंपती बाइक पर गंगाजल लेकर लौटा है। बेलड़ा निवासी 11 वर्षीय राजा अपने माता-पिता की कांवड़ लाने की मनोकामना पूरी करने को लेकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर पंचमुखी महादेव मंदिर संभलहेड़ा पर जलाभिषेक करने के लिए भोपा गंगनहर पटरी से बृहस्पतिवार दोपहर आस्था के साथ गुजरे।