फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kanwariyas are about to come, the pits of the roads have not been filled yet

Muzaffarnagar News: कांवड़िए आने वाले हैं, अभी नहीं भरे गए सड़कों के गड्ढे

Wed, 21 Jun 2023 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas are about to come, the pits of the roads have not been filled yet
पानीपत-खटीमा हाईवे पर बघरा में बने गड्ढ़े
- बघरा गांव में कई-कई फीट गड्ढों के कारण हो रहे हादसे
विज्ञापन


- तितावी में निर्माण कार्य चल रहा, कांवड़ियों को होगी परेशानी
- पानीपत-खटीमा मार्ग पर कांवडि़यों की राह आसान नहीं होगी


अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त कांवडि़ए जिले के मार्गों से गुजरते हैं। कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है, लेकिन अब तक मुख्य मार्गों के गड्ढे नहीं भरे गए हैं। बघरा में दो-दो फीट गहरे गड्ढों में आए दिन वाहन पलट रहे हैं, इसी मार्ग से कांवडि़यों को भी गुजरना है।

निर्माणाधीन पानीपत-खटीमा मार्ग पर कांवडि़यों की राह आसान नहीं होगी। मुजफ्फरनगर से शामली के बीच कई जगह निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे शिवभक्तों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। तितावी में निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण पूरा नहीं हुआ तो एक ही साइड से कांवडि़यों के साथ वाहनों को भी निकाला जाएगा, जिससे हादसों का खतरा बन जाएगा। बघरा के मुख्य बस अड्डे पर गड्ढे मुसीबत बने हुए हैं। यहां से गुजरना आसान नहीं रहेगा।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर से बिजनौर के बीच पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो सका है। जगह-जगह से निर्माण अधूरा पड़ा है। इस मार्ग से हजारों कांवडि़ए गुजते हैं। यहां से गुजरने वाले कांवडि़यों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेलड़ा मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे
भोपा। बेलड़ा गांव के मोड़ पर कांवड़ मार्ग में गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इसी मार्ग से कांवडि़ए गुजरेंगे। यहां मार्ग की चौड़ाई भी कम है। दोनों और गहरी खाई है। मार्ग की हालत ठीक नहीं हुई तो कांवडिय़ों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संवाद



डीएम-एसएसपी ने देखा कांवड़ पटरी मार्ग

खतौली। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन ने कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया। डीएम ने गंगनहर स्नानघाट पर कांवडि़यों के लिए सुरक्षा और टूटी हुई रेलिंग और प्रकाश व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए। जीटी रोड होते हुए जनपद की सीमा गांव भंगेला तक निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कहा। इस दौरान सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार, एसडीएम सुबोध कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार, ईओ राकेश कुमार मौजूद रहे। ईओ राकेश कुमार ने बताया कि गंगनहर पुल के आसपास तथा नगर क्षेत्र में सफाई अभियान जारी रहेगा। संवाद



पेड़ों की चल रही छंटाई और मार्ग की सफाई

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कांवड़ मार्गों पर पेड़ों की छंटाई और मार्गों के किनारों पर सफाई कार्य कराया जा रहा है। पुरकाजी, शाहपुर, बुढ़ाना नगर पंचायतों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed