फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kanwariya killed in collision between two bikes, four including woman injured

मुजफ्फरनगर: दो बाइकों में टक्कर में कांवड़िये की मौत, महिला सहित चार घायल

Thu, 16 Feb 2023 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Kanwariya killed in collision between two bikes, four including woman injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव पीनना के पास हुए सड़क हादसे में पानीपत क्षेत्र के एक कांवड़िये की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी भी घायल हो गए। इसी हादसे में दूसरी बाइक सवार दंपती भी घायल हो गया।
पानीपत के गांव कुराड़ निवासी अन्नू, गौरा व विशाल बुधवार शाम बाइक से गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव पीनना के पास मुजफ्फरनगर से शामली की ओर जा रही बाइक की टक्कर उनकी बाइक से हो गई। इसमें तीनों युवक घायल हो गए। दूसरी बाइक पर राहुल और उसकी पत्नी रेणू निवासी झिंझाना, जिला शामली सवार थे। ये दोनों भी घायल हो गए। राहुल और रेणू गांधीनगर स्थित रिश्तेदारों से मिलकर वापस जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने गौरा को मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी घायलों को उपचार दिया जा रहा हैं।
विज्ञापन



बच्चों के विवाद में मारपीट
मीरापुर। ग्राम रसूलपुर गढ़ी निवासी लियाकत और उसके पड़ोसी बाबू के परिवार के बच्चे आपस में खेल रहे थे। खेल के दौरान बच्चों में मारपीट हो गई। इसे लेकर लियाकत और बाबू आदि में भी मारपीट हो गई। इसमें लियाकत सहित चार लोग घायल हो गए। लियाकत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कूटरचित दस्तावेज तैयार करने पर मुकदमा दर्ज
मीरापुर। ग्राम मुझेड़ा निवासी इसरार गांव की ही एक नाबालिग युवती पर गलत निगाह रखता था। परेशानी की वजह से ही युवती के माता पिता ने बेटी की पढ़ाई बीच में ही रोक दी थी। युवक ने अपने मित्रों रिजवान, परवेज, अफजाल व अन्जार से अपने निकाह की बात बताई। फर्जी निकाहनामा बनवा लिया तथा किशोरी को ले जाने का दबाव बनाने लगे। किशोरी के पिता ने प्रार्थना पत्र न्यायालय में दिया। न्यायालय के आदेश पर पांचों आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed