फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kanwariya going towards the destination with attractive tableaux of Gods and Goddesses

Muzaffarnagar News: ईष्ट देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों के साथ गंतव्य की ओर जा रहे कांवड़िये

Tue, 30 Jul 2024 03:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Kanwariya going towards the destination with attractive tableaux of Gods and Goddesses
मुजफ्फरनगर/चरथावल। ना जात, ना पात, वाणी से सिर्फ बम-बम भोले का उद्घोष। हाईवे पर कांवड़ियों का यहीं नजारा है। शिव भक्त आकर्षक और भव्य झांकियों के साथ गंगा जल लेकर गंतव्य की ओर जा रहे हैं। सैकड़ों की तादात में कांवड़िये ईष्ट देवी-देवताओं के रूप में भगवान की दिव्य झांकियों को लेकर निकले हैं। हर किसी में भगवान शंकर की आस्था रची-बसी है। परस्पर संबोधन में सिर्फ भोला-भोली निकल रहा है।
विज्ञापन

जिले के भूराहेड़ी से खतौली सीमा तक हाईवे नारंगी कलर में नजर आ रहा है। मुख्य मार्ग पर कांवड़ियाें का सैलाब उमड़ा है। किसी में जात-पात को कोई भेदभाव नहीं। सेवादार बढ़-चढ़कर सेवा करना पुण्य समझ रहे हैं। हरिद्वार से अमृतमयी मां गंगा मैया के चरणों से पवित्र गंगा लेकर आस्था के साथ कांविड़ये बम-बम भोले के उद्घोष के साथ कदमताल कर हैं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि जो भक्त अनेक रूपों में भगवान का मानते हैं, वो उसी ईष्ट देवी-देवताओं की झांकी सजाकर चल रहा है। मोदी नगर के 30 शिव भक्तों की टोली खाटू श्याम की पवित्र झांकी लेकर निकले हैं। एक क्विंटल वजन की झांकी लोगों का मनमोह रही थी। वहीं किसी ने राम दरबार ताे किसी ने अपने अनन्य गुरुदेव की झांकियां तैयार की है। हाईवे पर अद्भूत नजारा हर किसी का मंत्र मुग्ध करता है। छपार और रामपुर तिराहे के बीच सुंदर और बड़ी कांवड़ स्थानीय ग्रामीणों को लुभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजे पर कंपटीशन पर सेल्फी और वीड़ियाग्राफी की मची होड़
हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रालियों और टेंपो में लदे बड़े डीजे और रंग बिरंगी कांवड़ रात के समय मनमोह रही है। मोदीनगर के गाेविंदपुरी और बुलंदशहर के सिकंदाबाद के गांव दादूपुरा के कांवड़ियों का डीजे पर जमकर कंपटीशन हुआ। ग्रामीण झूम उठे। युवाओं में सेल्फी और वीड़ियो बनाने की होड़ मचती है।

----
हाईवे से सटे गांवों की उमड़ रही भीड़
पूरे हाईवे पर आसपास गांवाें के लोग कांवड़ियों का नजारा देखने के लिए हाईवे पर पहुंचते हैं। रात्रि को श्रद्धाभाव से लोग हाईवे पहुंचकर कांवड़ियों की सेवा करने में जुटते है। कोई पैकिंग में जल तो कोई शीतल पेय, बिस्किट, फल, हल्के खाद्य वस्तुएं प्रदान कर सेवा करने में जुट रहे हैं। छपार और रामपुर तिराहे पर डीजे पर शिव भजनों देखने को रात में भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed