फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kanwar Yatra: 15,000 Kanwariyas received treatment

कांवड़ यात्रा : 15 हजार कावंड़ियों को मिला उपचार

Wed, 12 Aug 2026 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: 15,000 Kanwariyas received treatment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से कांवड़ लेकर चलने वाले 15321 श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा सहायता प्रदान कराई गई। यात्रा के अंतिम दिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया ने इस संबंध में जानकारी दी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वायरल बुखार, रास्ते की थकान और उमस के कारण बीमार हुए श्रद्धालुओं को मदद मिली। दुर्घटनाओं में घायल होने पर भी सहायता उपलब्ध कराई गई। जिला चिकित्सालय में स्थापित विशेष आरक्षित वार्ड में 263 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया गया। कांवड़ यात्रा के दौरान करीब दस दिन तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहीं। इसके लिए 44 सरकारी और 20 निजी अस्पतालों में चौबीस घंटे सेवा दी गई।
विज्ञापन

--
55 कांवड़ियों को लगे एआरवी, एक को एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन
हरिद्वार से कांवड़ उठाने वाले यात्री जनपद के करीब 10 मार्गों से होकर गुजरे। मार्ग में कांवड़ियों पर आवारा कुत्तों का भी हमला हुआ। एक कांवड़िया को सांप ने भी डस लिया। आवारा कुत्तों के काटने पर जिले में 55 कांवड़ियों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। वहीं एक कांवड़िया को सांप के काटने पर एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इंतजाम बढ़ाए, करंट से हादसा नहीं : गुप्ता
ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि लगभग 914 स्थानों पर विद्युत तारों को निर्धारित सुरक्षित ऊंचाई तक उठाने, 238 लाइनों की गार्डनिंग की कार्यवाही की गई। करंट के कारण इस बार कोई हादसा नहीं हुआ।

----
छह टीमों ने चलाया चेकिंग अभियान : धीरान
फोटो
सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान ने बताया कि डीएम के निर्देश पर छह टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने 24 घंटे ड्यूटी करते हुए कांवड़ मार्ग, शिविरों, होटल और ढाबों का निरीक्षण किया। उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed