फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kanwar Marg diversion plan made in Uttarakhand, SP-DM involved

उत्तराखंड में बनी कांवड़ मार्ग डायवर्जन की योजना, एसपी-डीएम रहे शामिल

Thu, 07 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Marg diversion plan made in Uttarakhand, SP-DM involved
- हरिद्वार में उत्तराखंड के डीआइजी के समक्ष हुआ विचार विमर्श
विज्ञापन

- सुरक्षा और व्यवस्था में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तैयारी कर रहे हैं। बुधवार को हरिद्वार में उत्तराखंड और यूपी के सीमावर्ती जनपदों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें कांवड़ मार्ग के डायवर्जन व सुविधाओं को लेकर विशेष वार्ता हुई। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विचार विमर्श हुआ।
मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर के जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों की हरिद्वार में संयुक्त बैठक हुई। इसमें मुख्य रुप से रूट डायवर्जन पर चर्चा हुई। अधिकारियों का मानना था कि दोनों क्षेत्रों में रूट डायवर्जन एक साथ हो। संयुक्त व्यवस्था ऐसी बने कि किसी भी शिव भक्त या आमजन को कोई समस्या न हो। तीन घंटे चली बैठक में यातायात से संबंधित अनेक निर्णय लिए गए। बैठक में डीआइजी गढ़वाल कर्णवीर सिंह, एसएसपी हरिद्वार योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर चंद्रभूूषण सिंह, एसएसपी विनीत जायसवाल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने में बैठक
कांवड़ यात्रा और ईद उल जुहा पर्व पर शांति के मद्देनजर थाना सिविल लाइन में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने शांति समिति और गणमान्य लोगों की बैठक ली। सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सीओ सिटी कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील की। शरारती तत्वों पर निगाह रखने व पुलिस को सूचना देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे वाहन से लिया जायजा
छोटा हाथी वाहन पर डीजे लगाकर सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार और सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने रामपुर तिराहा से वहलना चौक तक कांवड़ मार्ग का जायजा लिया। देखा कि कहीं रास्ते में कांवड़ियों को कोई परेशानी तो होने वाली नहीं है। सड़क के बाई तरफ दुकान होने के बावजूद कांवड़ियां सकुशल अपनी यात्रा को प्रस्थान करेंगे।
थाना पुलिस करती रही इंतजार
छपार थाने में कांवड़ की व्यवस्था देखने के लिए एसएसपी विनीत जायसवाल को पहुंचना था। मगर, हरिद्वार बैठक में जाने के कारण वह छपार थाने में नहीं पहुंच सके। पूरा दिन उनका इंतजार होता रहा।

कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराना प्राथमिकता है। रोजाना अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया जा रहा है। सुविधा व व्यवस्था बनाई जा रही है। - विनीत जायसवाल, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed