{"_id":"5b69edb94f1c1b254a8b4777","slug":"kannada-travel-2018-muzaffarnagar-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सड़कों पर उमड़ा कांवड़ियों का जनसैलाब, शिवालयों की ओर बढ़ रहे कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सड़कों पर उमड़ा कांवड़ियों का जनसैलाब, शिवालयों की ओर बढ़ रहे कदम
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर के नाम कांवड़ काे देखते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बारिश के बीच शहर की सड़कों पर बम-बम का जयघोष गूंजता रहा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या इस बार पुराने सभी रिकार्ड तोड़ती नजर आ रही है। जिला प्रशासन का दावा है कि इस बार चार करोड़ कांवडिय़ों के जिले के विभिन्न मार्गों से निकलने की संभावना है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर कूच कर रहे कांवड़ियों का सैलाब जिले की सड़कों पर दिखाई दे रहा है। इस बार कांवड़िय़ों की भीड़ पुराने सभी रिकार्ड तोड़ सकती है।
एसएसपी अनंत देव तिवारी का कहना है कि इस बार चार करोड़ कांवडिये जिले के मार्गों से निकल सकते हैं। मंगलवार को शिवचौक से निकलने वाले कांवड़िय़ों की कतार नहीं टूटी। हरियाणा को जाने वाले कांवड़िये यहां शामली और बुढ़ाना मार्ग से निकले। दिल्ली और वेस्ट यूपी के अन्य जनपदों को जाने वाले कांवडिय़े एनएच-58 के मार्ग से शिवालयों की ओर दौड़े। दिन में तेज बारिश भी कांवड़िय़ों की रफ्तार को नहीं रोक पाई।
हर-हर महादेव और बम-बम के जयघोष के साथ भारत माता की जय के नारे भी कांवड़ियों ने लगाये। शहर में पैदल आने वाले कांवड़िये बझेड़ी अंडर पास और डीजे के साथ आने वाले कांवडिये रामपुर तिराहा, रुड़की रोड की ओर से आ रहे हैं। पैरों में छाले पड़ने और यात्रा पर थकने के बाद भी भोले अपनी मंजिल की ओर निर्बाध गति से आगे बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन कैमरों की व्यवस्था की गई है। अर्द्धसैनिक बलों को ड्यूटी पर लगाया गया है। दिन में अफसरों ने हेलीकॉप्टर से व्यवस्था का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
डाक कांवड़ भी दौड़ी
मुजफ्फरनगर। कांवड़ मार्ग पर पैदल शिवभक्तों के साथ डाक कांवड़ भी प्रारंभ हो गई है। हरिद्वार से लोग अपने वाहनों से गंगाजल लेकर आ रहे हैं। डाक कांवड़ की संख्या इस बार अधिक बढऩे की संभावना है। बुधवार को दिन में डाक कांवड़िय़ों की संख्या अधिक रहेगी।
राम मंदिर की कांवड़ का स्वागत
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा में शामिल राममंदिर की कांवड़ का शहर के शिवचौक पर भव्य स्वागत किया गया। बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर के अपने सहयोगी के साथ राममंदिर की कांवड़ लेकर चल रहे थे। यहां स्वागत करने वालों में विधायक कपिलदे,व अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, विजय शुक्ला, ललित माहेश्वरी, अमित गुप्ता, प्रदीप त्यागी, वैभव त्यागी, रेनू गर्ग, सुषमा पुंडीर, नरेंद्र चौेधरी आदि रहे। मीनाक्षी चौक बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाये। यहां सीओ सिटी हरीश भदौरियों ने समझदारी का परिचय देते हुए कांवड़ को आगे निकाला।
हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा
मुजफ्फरनगर। मंगलवार को अफसरों ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करने के साथ ही कांवड़िय़ों पर फूलों की वर्षा की। शिवचौक पर फूलों की वर्षा का अलग ही दृश्य रहा। सहारनपुर के मंडलायुक्त चंद्र प्रकाश त्रिपाठी और डीआई शरद सचान के साथ डीएम और एसएसपी भी फूलों की वर्षा करने में शामिल रहे। इसके बाद शाम के समय डीएम राजीव शर्मा और एसएसपी ने ट्राली पर चढ़कर कांवड़िय़ों पर फूल बरसाये।
भाजपा महिला मोर्चा ने बिछाये फूल
मुजफ्फरनगर। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शिव चौक पर कांवड़ियों के कदमों में फूल बिछाने के साथ फूलों की वर्षा की। भाजपा की रेणू गर्ग के नेतृत्व में महिलाएं काफी संख्या में शामिल रहीं।