फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kalyan Singh held an election meeting in Jadodapanda in 2011

कल्याण सिंह ने 2011 में जडोदापांडा में की थी चुनावी सभा

Sun, 22 Aug 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kalyan Singh held an election meeting in Jadodapanda in 2011
देवबंद (सहारनपुर)। राम मंदिर आंदोलन के नायक रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से भाजपाइयों में शोक की लहर है। कल्याण सिंह का देवबंद से भी गहरा नाता रहा है। उन्होंने 2011 में देवबंद के जडोदापांडा में चुनावी सभा को संबोधित किया था। इस रैली में अपार भीड़ देख कल्याण सिंह गदगद हो गए थे। यहां त्यागी समाज ने पगड़ी पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया था।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने वर्ष 1999 में भाजपा से अलग होकर राष्ट्रीय क्रांति पार्टी का गठन किया था। वर्ष 2004 में अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया था। दोबारा भाजपा से मनमुटाव होने पर वर्ष 2009 में लोकसभा से पूर्व जनक्रांति पार्टी का गठन किया। उन्होंने 2012 के विधान सभा के चुनाव में प्रदेश में 200 से अधिक प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। जिनमें कल्याण सिंह ने जनक्रांति पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे सुशील त्यागी को देवबंद विधान सभा से विधायक का चुनाव लड़वाया और 31 दिसंबर 2011 में कल्याण सिंह ने जड़ोदापांडा में चुनावी सभा को संबोधित किया था। इस रैली के बाद कल्याण सिंह ने भाजपा के जिला मंत्री रहे शिवराज सिंह के गांव दिवालहेड़ी में भी चुनावी सभा को संबोधित किया था। यहीं पर उन्होंने भोजन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed