फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kalewala Lake will be developed as a tourist destination, water wetland will be created

Muzaffarnagar News: पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगी कालेवाला झील, बनेगा वाटर वेटलैंड

Sun, 12 Jan 2025 06:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 06:32 AM IST
विज्ञापन
Kalewala Lake will be developed as a tourist destination, water wetland will be created
पुरकाजी में काले वाला झील का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम उमेश मिश्रा एवं एसडीएम सदर निकिता शर्मा
मुजफ्फरनगर। प्राकृतिक खूबसूरती संजोए सोलानी नदी के किनारे वाली कालेवाला झील को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। वाटर वेटलैंड के रूप में इसे विकसित करने की तैयारी है। राजस्व और वन विभाग की टीम यहां से अवैध कब्जे हटाएगी और इसके बाद प्राकृतिक क्षेत्र को भव्य रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा ने शनिवार को राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम के साथ आठ गांवों से घिरी झील क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि काले वाला झील को ईको टूरिज्म के रूप में वन विभाग की ओर से विकसित किया जा रहा है। झील का क्षेत्रफल 1150 हेक्टेयर है। इसके सीमांकन का काम शुरू हो गया है। पुरकाजी और भोपा के बीच वाले इस क्षेत्र के अलमावाला, तुगलकपुर व कालेवाला झील का एरिया है। यहां अभी तक सीमांकन नहीं किया गया है। पिलर लगाने का कार्य किया जाना है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जमीन से अवैध कब्जे तुरंत हटवाएं और भूमि को संरक्षित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर निकिता शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed