फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kalash Yatra taken out at Shree Shyama Shyam Temple Gandhinagar

Muzaffarnagar News: श्री श्यामा श्याम मंदिर गांधीनगर में कलश यात्रा निकाली

Fri, 05 May 2023 06:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out at Shree Shyama Shyam Temple Gandhinagar
कथा व्यास पंडित गोविंद ब्रजवासी ने भागवत कथा प्रारंभ की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला गांधीनगर में श्री श्यामा श्याम मंदिर के 34वें स्थापना दिवस पर कलश यात्रा निकाली गई। पंडित हंसराज भारद्वाज ने विधि विधान से पूजा कराई। कथा व्यास पंडित गोविंद ब्रजवासी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से कल्याण होता है।
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी अनु अग्रवाल ने परिवार सहित 251 महिलाओं के साथ पूजा अर्चना कर कलश लेकर इस पवित्र धार्मिक यात्रा में भाग लिया। कथा व्यास पंडित गोविंद ब्रजवासी ने बताया कि कलियुग में भागवत कथा, सत्संग ही मनुष्य के विचारों को स्थिर रखती है। भागवत कथा श्रवण से मनुष्य के पाप का अंत होता है। बिना सौभाग्य के मनुष्य को सत्संग नही मिलता। अत: सभी को नित्य भागवत कथा श्रवण करने अवश्य आना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित जगमोहन भारद्वाज, अभय शंकर उपाध्याय, भाजपा नेता हरीश गोयल, अभिनंदन, सचिन राठी, संजीव गौतम, डॉ सुभाष छोछलान, ललित अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, अनुज गोयल, सुभाष शर्मा, महेश शर्मा, अशोक शर्मा, पवन धीमान, विपुल गुप्ता, रजत त्यागी, नवनीत गुप्ता, विशाल गर्ग, अजय शर्मा, आशु भारद्वाज, हरि यादव, यशदीप राणा, नागेश्वर त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed