फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kakrauli police station cordoned off for the recovery of the kidnapped girl

अगवा छात्रा की बरामदगी के लिए ककरौली थाना घेरा

Wed, 22 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kakrauli police station cordoned off for the recovery of the kidnapped girl
ककरौली थाने पर प्रदर्शन कर रहे गुर्जर समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अगवा छात्रा की बरामदगी के लिए ककरौली थाना घेरा
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। ककरौली क्षेत्र के एक गांव से छह दिन से अगवा छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर गुर्जर समाज के लोगों ने मंगलवार को ककरौली थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को छात्रा के शीघ्र बरामदगी का आश्वासन देकर उनके गुस्से को शांत किया। इस पर गुर्जर समाज के लोगों ने 25 सितंबर तक बरामदगी न होने पर चक्काजाम करने की चेतावनी देकर धरना खत्म किया।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा 15 सितंबर को मोरना स्थित इंटर कॉलेज में गई थी, जहां से वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने भोपा क्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी कुणाल पर छात्रा को बहलाफुसलाकर अपहरण कर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी व छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था, लेकिन अब तक दोनों की बरामदगी नहीं हो पाई है। छह दिन बाद भी छात्रा की बरामदगी न होने से आक्रोशित गुर्जर समाज के लोग मंगलवार को ककरौली थाने पहुंचे और थाने के गेट पर धरना-प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख सीओ भोपा गिरिजाशंकर त्रिपाठी जानसठ, रामराज व भोपा थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को वार्ता के लिए बुलाया। बाद में गुर्जर समाज के लोगों के साथ अफसरों ने वार्ता करते हुए उन्हें अब तक हुई पुलिस जांच के बारे में जानकारी देते हुए जल्द छात्रा की बरामदगी का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने 25 सितंबर तक छात्रा की बरामदगी न होने पर चक्का जाम कर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी देते हुए धरना खत्म कर दिया। इस दौरान गुर्जर समाज के मीरापुर विधायक प्रतिनिधि मुखिया गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य भीष्म सिंह, सर्वेंद्र राठी प्रधान, नजर सिंह, ऋषिपाल चेयरमैन, बबलू प्रधान, सतेंद्र प्रधान, राजपाल प्रधान, अरुण, अंकित, योगेश, अजब सिंह, सतेंद्र, सुरेंद्र, महावीर ठेकेदार, सुंदर, जगवीर, अजयपाल, राजेंद्र, विकास, ब्रजपाल, ज्ञानप्रकाश, विनोद, बसंता, प्रह्लाद, पंकज, जोनी, सतबीर, ऋषिपाल और टीटू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ भोपा गिरिजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी कुणाल व छात्रा की लोकेशन कुछ समय पूर्व प्रयागराज में मिली थी। इसके बाद से उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। उनकी बरामदगी के लिए टीमें गठित की गई हैं, जल्द उन्हें बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed