फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kabir Jayanti celebrated with reverence in Shuktirth

शुकतीर्थ में श्रद्धा से मनाई कबीर जयंती

Thu, 24 Jun 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Kabir Jayanti celebrated with reverence in Shuktirth
शुकतीर्थ कबीर साहब जयंती पर पुष्प अर्पित करते अनुयायी। - फोटो : KHATAULI
शुकतीर्थ में श्रद्धा से मनाई कबीर जयंती
विज्ञापन

मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ के कबीर आश्रम में कबीर साहेब धर्मार्थ ट्रस्ट समिति के द्वारा सद्गुरु कबीर दास की 624वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई।
राष्ट्रीय कोरी भुईयार हिंदू बुनकर समाज महासभा के अध्यक्ष बलराज सिंह ने कहा कि कबीर दास समाज को नई दिशा देने वाले संत थे। जुलाहा जाति से होने की उनमें कोई कुंठा नहीं थी, बल्कि वह स्वाभिमान से कहते हैं मैं काशी का एक जुलाहा, बूझहु मोर गियाना, अर्थात वह जाति-धर्म को नहीं, ज्ञान को ही सर्वोपरि मानते हैं। उन्होंने धर्मों में व्याप्त कुरीतियों के प्रति लोगों को सचेत किया। संत कबीर रामानंद के शिष्य थे। रामाननंद वैष्णव थे, लेकिन कबीर ने निर्गुण राम की उपासना की। कार्यक्रम में धनपाल सिंह ने कहा कि मध्यकाल के महान कवि कबीर दास की जयंती हर वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस मौके पर अनिल, अजमेर, नरेश, मदनपाल, जिले सिंह, इंद्रजीत, मांगेराम, किसन दास, ओमपाल , सुरेश चंद, आदेश, रत्न, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed