{"_id":"621e6ae009b5ce4e960df5e2","slug":"jyoti-baliyan-won-silver-medal-with-shyam-sundar-in-dubai-muzaffarnagar-news-mrt578874584","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में ज्योति बालियान ने श्याम सुंदर के साथ जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई में ज्योति बालियान ने श्याम सुंदर के साथ जीता रजत पदक
विज्ञापन
दुबई में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव गोयला की अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाज ज्योति बालियान व दो अन्य खिलाड़ियों ने दुबई में आयोजित पैरा आर्चरी वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया है । भारतीय खिलाड़ियों की कामयाबी पर खुशी का माहौल है।
क्षेत्र के गांव गोयला निवासी पैरा तीरंदाज खिलाड़ी ज्योति बालियान के कोच कुलदीप वेदवान ने बताया कि दुबई में 19 से 27 फरवरी तक पैरा आर्चरी वर्ल्ड चैंपियनशिप आयोजित हुई । जिसमें ज्योति बालियान सहित देश के नौ सदस्यीय तीरंदाज खिलाड़ियों के दल ने भाग लिया। युगल प्रतिस्पर्धा में ज्योति बालियान व श्यामसुंदर स्वामी ने रजत पदक हासिल किया। वही एकल प्रतिस्पर्धा में तीरंदाज पूजा ने भी रजत पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि पैरा तीरंदाजी में युगल प्रतिस्पर्धा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी भारतीय खिलाड़ी ने अभी तक पदक हासिल नही किया था । ज्योति बालियान व श्याम सुंदर स्वामी की जोड़ी ने पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया है ।
कोच ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व सभी खिलाड़ी सोनीपत के साँई स्टेडियम में पिछले दो माह से प्रशिक्षण ले रहे थे । पदक जीतने पर भारतीय तीरंदाज संघ के सचिव प्रमोद चांदुकर व साई सोनीपत की डायरेक्टर ललिता शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है ।