फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jug festival second day of Muzaffarnagar -2

गुड़ महोत्सव में टेस्टिंग लैब में सामने आईं कई कमियां, सैंपल में मिले नुकसानदायक वैक्टीरिया

Mon, 10 Jun 2019 12:43 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Mon, 10 Jun 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Jug festival second day of Muzaffarnagar -2
गुड़ महोत्सव में गुड़ की जांच करते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
औषधीय गुणों से भरपूर गुड़ को कोल्हू संचालकों को थोड़ी सी लापरवाही दूषित कर देती है। उसे चमकदार दिखाने के लिए फिटकरी, हानिकारक रंग और केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही साफ-सफाई का ध्यान भी नहीं रखा जाता। यदि इस दिशा में सुधार हो जाए और गुड़ बनाने की प्रक्रिया में पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल हो तो गुड़ अपने पहले जैसे मुकाम को हासिल कर सकेगा।
विज्ञापन


गुड़ महोत्सव में श्रीराम कॉलेज की बायो टेक्नालॉजी विभाग द्वारा एक टेस्टिंग लैब बनाई गई है। यहां कुछ किसानों ने कोल्हुओं पर बनवाए गए या बाजार से खरीदे गए गुड़ की जांच कराई। अब तक 15 सैंपल की जांच हुई। लैब का संचालन कर रहे एसोसिएट प्रोफेसर डा. सौरभ जैन ने बताया कि दो सैंपल में मिलेनियल येलो कलर पाया गया। एक में पेस्टीसाइड के अंश मिले। कोल्हू संचालकों से बात करने पर पता लगा कि गुड़ बनाने की प्रक्रिया में फिटकरी, रसायनिक रंगों, सल्फर आदि का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बाजार से मंगाए गए गुड़ के चार सैंपल में वैक्टीरिया की जांच की गई। इसमें एक में इकोलाई, सेल्मोनेला, एंटेरोकोकस और बोर्डोटेला जैसे पैथोजैनिक वैक्टीरिया मिले। यह गंदे स्थानों पर पाए जाते हैं। इसका अर्थ यह है कि गुड़ बनाने में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा गया। इन वैक्टीरिया से पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। डा. सौरभ जैन बताते हैं कि गुड़ के लिए कुछ मानक निर्धारित हैं। कोल्हू संचालकों को चाहिए कि वे अपने गुड़ की जांच कराएं और उसे सर्टिफाइड कर बेचें। इससे उन्हें अच्छे दाम मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटिंग कर गुड़ बचाने की कर रहे कोशिश
डा. सौरभ जैन गुड़ को लंबे समय से सुरक्षित रखने के लिए उस पर कोटिंग का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने 40 दिन पूर्व गुड़ पर मीठा नीम (करी पत्ता), तुलसी और एलोवेरा की अलग-अलग कोटिंग कर प्रिजर्व किया है। वह कहते हैं कि बरसात के बात पता चलेगा कि इस कोटिंग का गुड़ पर क्या प्रभाव रहा। यदि यह प्रयोग सफल हुआ तो कोटिंग के जरिए गुड़ को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

गुड़ बनाने में प्राकृतिक चीजों का करें प्रयोग
गुड़ को बनाने की प्रक्रिया में यदि प्राकृतिक चीजों का प्रयोग हो तो उसमें हानिकारक तत्व शामिल नहीं होंगे। आर्गेनिक गन्ने से गुड़ उत्पादन करने वाले कटार सिंह बताते हैं कि रस की निखारी के लिए सुकलाई का प्रयोग सबसे बढ़िय़ा हैं। इसके साथ ही सरसों का तेल, खाने का सोडा और दूध का प्रयोग भी बेहतर होता है।

गुड़ के लिए निर्धारित मानक
लक्षण                              अनुज्ञेय सीमा (पार्ट पर मिलियन)
आद्रर्ता अधिकतम                               7.0
सुक्रोस न्यूनतम                                   70.0
इन्वर्ट शर्करा न्यूनतम                            90.0
उपचायक शर्करा अधिकतम                   20.0
सल्फेट भस्म अधिकतम                         4.0
तनु हाइड्रोलेरिक अम्ल अधिकतम            0.03
बाहरी सामग्री अधिकतम                       1.5

संपूर्ण भारत में गुड़ से हमारी पहचान: टिकैत
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश के हर कोने में मुजफ्फरनगर की पहचान गुड़ से है। मुंबई में हम जाते हैं तो लोग गुड़ के बारे में पूछते हैं। गुड़ बनाने वाले कोल्हू मालिकों का बिजली विभाग सबसे अधिक शोषण करता है। कोल्हुओं पर सरकार को फिक्स चार्ज करना चाहिए। इसी से भ्रष्टाचार रुकेगा। श्रीराम कॉलेज में गुड़ महोत्सव में टिकैत ने कहा कि गुड़ से हमारी पहचान है। भारत के हर राज्य में हम गुड़ से ही जाने जाते हैं। यहां के गुड़ की मिठास पूरे हिंदुस्तान में जाती है। गुड़ महोत्सव यदि जनवरी के आखिर और फरवरी के शुरू में होता तो यहां गुड़ बेचने वाले और खरीदने वालों की लाइन लगी होती।

प्रदेश सरकारों की गलत नीतियों से कोल्हू संचालकों का बिजली विभाग शोषण करता रहा है। सही शब्दों में विभाग के लोग कोल्हू मालिकों को लूटते हैं। एक फिक्स चार्ज हो जाए तो यह लूट बंद हो जाए। हाल ये है कि जेई ही 50 हजार तक की रिश्वत इन कोल्हू वालों से ले लेता है। ढाई लाख तक की रसीद अलग से काट कर दे देता है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव पूरी दुनिया में जिस गुड़ की ब्रांडिंग कर रहे है, यह भी मुजफ्फरनगर में ही कई स्थानों पर बन रहा है। गुड़ का लाभ किसानों को मिलना चाहिए।


गुड़ का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित हो
मुजफ्फरनगर। पीजेंट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अशोक बालियान ने कहा कि जिस तरह चीनी का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित हुआ है, इसी तरह गुड़ का समर्थन मूल्य भी घोषित होना चाहिए। इसी से कोल्हू मालिकों को घाटे से उबारा जा सकता है और व्यापारी को भी नुकसान नहीं होगा। गुड़ महोत्सव की प्रदर्शनी में लाल किले पर कई दिन तक चला कोल्हू भी रखा गया। भाकियू के आंदोलन के दौरान 1995 में यह कोल्हू लाल किले पर भाकियू के लोगों ने रस निकालने के लिए रखा था। इसे यहां प्रदर्शनी में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed