फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Journalists send memorandum to Governor in Ballia paper leak case

बलिया पेपर लीक प्रकरण में पत्रकारों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा

Wed, 13 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Journalists send memorandum to Governor in Ballia paper leak case
-पत्रकारों के उत्पीड़न के विरोध में भड़का गुस्सा, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। बलिया में नकल माफिया की पोल खोलने वाले पत्रकारों को जेल भेजे जाने के विरोध में बुधवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। जिसमें मामले की जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

तहसील अध्यक्ष प्रशांत त्यागी व नगराध्यक्ष मनदीप शर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों ने एसडीएम दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में पत्रकारों के उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में बलिया व उसके आसपास के जनपदों में बड़े पैमाने पर नकल कराई जा रही है। प्रश्नपत्र लीक प्रकरण को उजागर करने के आरोप में कई पत्रकारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जिला प्रशासन द्वारा नकल माफिया के खिलाफ कार्रवाई न कर कलम के सिपाहियों का मुंह बंद कर पत्रकारिता का गला घोंटने का काम किया जा रहा है। पत्रकारों के उत्पीड़न को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए पेपर लीक प्रकरण में पत्रकारों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने, अधिकारियों की भूमिका की जांच कराकर कार्रवाई करने, पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने, प्रेस मान्यता नियमावली में संशोधन करने, पत्रकार आयोग का गठन करने और मृतक पत्रकार सुधीर सैनी के परिजनों को एक करोड़ की सहायता देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में गोविंद शर्मा, महताब आजाद, ओमवीर सिंह, गुरजोत सिंह सेठी, अशोक कुमार, अंकित जैन, शकील अहमद, नकली सिंह, राजकुमार जाटव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed