फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jordanian representatives reached Rohana, praised Farmer Prosperity Center

Muzaffarnagar News: रोहाना कलां - रोहाना पहुंचे जॉर्डन के प्रतिनिधि, किसान समृद्धि केंद्र को सराहा

Mon, 04 Dec 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 04 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Jordanian representatives reached Rohana, praised Farmer Prosperity Center
- पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं जॉर्डन फॉसफेट माइंस कंपनी पीएलसी के अध्यक्ष रहे शामिल
विज्ञापन

फ़ोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहाना कलां। जॉर्डन के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं जॉर्डन फॉसफेट माइंस कंपनी (पीएलसी) के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद थैनीबैट और निदेशक सामी स्मिरैट ने आइपीएल की रोहाना कलां की चीनी मिल, डिस्टलरी और सीबीजी इकाईयों का भ्रमण किया। जॉर्डन में भी प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र की योजना को बढ़ाने की बात कही।
रविवार को जॉर्डन से आए अतिथियों ने चरथावल रोड पर प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के केंद्र किसानों के लिए उपयोगी हैं। जॉर्डन में भी इन्हें स्थापित किया जाएगा। उन्होंने गन्ना किसानों से बातचीत कर फसल चक्र की जानकारी भी ली। एमडी डॉ. पीएस गहलोत ने कहा कि किसानों को केंद्र पर फसल बुवाई के समय खाद, कीटनाशक और ड्रोन स्प्रे मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। अतिथियों ने आईपीएल की समस्त इकाइयों में साफ सफाई, संचालन, अनुशासन की प्रशंसा की। इस मौके पर दिल्ली मुख्यालय के अधिशासी निदेशक नीरज शर्मा, डॉ. यूएस तेवतिया, विशाल शौनक, कुलदीप सिंह, रमेश कुमार शर्मा, आरके तिवारी, प्रगतिशील किसान पंकज भगत, अरविंद मलिक, मनोज प्रधान, सुभाष प्रधान, ओमकार बड़कली, लेखाधिकारी तरुण गौड़, गन्ना प्रबंधक यतेंद्र पंवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मेहमानों ने किया पौधरोपण
आईपीएल के प्रबंध निदेशक डॉ. पीएस गहलोत के अलावा जॉर्डन फॉसफेट माइंस कंपनी (पीएलसी) के अध्यक्ष डाॅ. मोहम्मद थैनीबैट और निदेशक सामी स्मिरैट ने मिल परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। बेहतर पर्यावरण से लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। मेहमानों ने क्षेत्र के किसानों से भी गन्ने की फसल की जानकारी ली। इसके अलावा फसल चक्र की जानकारी जुटाई। किसानों ने अपने अनुभव विदेशी प्रतिनिधिमंडल के साथ साझा किए। दुभाषिए के जरिए किसानों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed