फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jobs will be available from online employment fair

ऑनलाइन रोजगार मेले से मिलेगी नौकरियां

Wed, 08 Dec 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Jobs will be available from online employment fair
ऑनलाइन रोजगार मेले से मिलेगी नौकरियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया गया कि 14 दिसंबर को एक ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला ऑनलाइन होगा अभ्यर्थियों को कार्यालय आने की आवश्यकता नही है।
इसके लिए नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों/प्रवासी श्रमिकों से ऑनलाइन/फोन/विडियो कॉल पर साक्षात्कार कराया जाएगा। चयन की सूचना दूरभाष पर दी जाएगी। मेले में छह से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेगी। जिसमें विभिन्न नियोजकों द्वारा हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई आदि योग्यताधारक अभ्यर्थियों के लिए फील्ड एक्जीक्यूटिव, सेल्स प्रतिनिधि, एचआर मैनेजर, टेलीकॉलर आदि पदों के लिए चयन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर जॉब शिखर के रूप में अथवा बाहर से आये प्रवासी कामगार सेवा मित्र के रूप में ऑनलाइन पंजीकरण कराकर शामिल हो सकते है।
विज्ञापन

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी को अपना एक फोटो, शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की अनुक्रमांक, दिनांक, आधार कार्ड, आदि की आवश्यकता होगी। सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण ऑनलाइन स्वंय या कंप्यूटर सेंटर से कराया जा सकता है । पंजीकृत अभ्यर्थी रोजगार मेला के लिए ऑनलाईन यूजर आईडी द्वारा अपना आवेदन कर मेले में शामिल हो सकेंगे। रोजगार मेला की आईडी 4933 है। अभ्यर्थी अपनी यूजर आईडी खोलकर ‘समस्त नौकरियां’ पर क्लिक कर रोजगार मेला में जनपद मुजफ्फरनगर की ’विज्ञापित रिक्तियों’ को देखकर आवेदन पर क्लिक के साथ अपनी डिटेल भर सकते हैं। सेवायोजन पोर्टल पर 13 दिसंबर तक आवेदन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed