{"_id":"58ea81b14f1c1bf8335b8620","slug":"jnan-sagar-ji-maharaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान सागर जी महाराज का 29 वां संयम दीक्षा समारोह मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान सागर जी महाराज का 29 वां संयम दीक्षा समारोह मनाया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
शाोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान महावीर की जयंती पूरी आस्था, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। जैन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ धार्मिक कार्यक्रम हुए। शहर और नई मंडी में श्रीजी की भव्य रथयात्राएं निकाली गई। उधर, वहलना के मंदिर में महावीर जयंती महोत्सव के साथ जैन मुनि ज्ञान सागर जी महाराज का 29 वां संयम दीक्षा समारोह भी मनाया गया।
रविवार को भगवान महावीर की जयंती जैन समाज द्वारा भक्ति-भाव से मनाई गई। महावीर जयंती पर प्रात: प्रभात फेरी निकाली गई। मंदिरों में ध्वजारोहण किया गया। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर वहलना में भगवान महावीर जयंती एवं दीक्षा समारोह मनाया गया। विजय जैन ने मंगल ध्वजारोहण किया।
महामंत्री राजकुमार जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। मुनि श्री ज्ञान सागर जी महाराज ने कहा कि संयम तथा त्याग की भावना से ही जीवन को साकार बनाया जा सकता है। संयम दीक्षा समारोह के उपरांत में वहलना मंदिर में भगवान महावीर की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। नरेंद्र कुमार जैन, श्रेयांश जैन, वीरेंद्र जैन राजेश जैन, संजय जैन राजकुमार जैन, टोनी, रजनीश, सतीशचंद जैन, राजीव जैन, पारस जैन, अनिल जैन, चंद्रमोहन जैन, अभय जैन, मनोज जैन, विजय जैन, नरेंद्र जैन, विपिन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, शहर में भी भव्य रथ यात्रा सकल जैन समाज द्वारा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल थे। प्रेमपुरी स्थित जैन मंदिर से भी भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली गई। नगर में निकली रथयात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भारी पुलिस बल शोभायात्रा के साथ रहा। प्रेमपुरी से भगत सिंह रोड, शिव चौक, मेरठ रोड होते हुए यह शोभायात्रा मंदिर परिसर में जाकर समाप्त हुई। रथ यात्राओं के दौरान पुलिस व्यवस्था कड़ी रही। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ पुलिस बल समेत मौजूद रहे।