फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jitendra Tyagi President and Nawab Singh elected General Secretary

Muzaffarnagar News: जितेंद्र त्यागी अध्यक्ष और नवाब सिंह चुने गए महासचिव

Wed, 22 Mar 2023 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Jitendra Tyagi President and Nawab Singh elected General Secretary
खतौली तहसील बार एसासिएशन के चुनाव में खुशी मनाते विजयी प्रत्याशी
तहसील बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया पूर्ण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में जगदीश आर्य गुट का दबदबा रहा। अध्यक्ष पद जितेंद्र त्यागी और महासचिव पद पर नवाब सिंह ने बाजी मारी। समर्थकों ने खुशी मनाई।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन कुंवर सुलेमान खान एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद जितेंद्र त्यागी को 45 और उनके प्रतिद्वंद्वी सुभाषचंद को 37 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष के दो पदों पर मनोज कुमार और सत्यप्रकाश को विजयी घोषित किया गया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए रेखा देवी और तेजप्रताप को विजयी घोषित किया।
विज्ञापन

महासचिव पद पर नवाब सिंह को 46 मत, राजबीर सिंह को 36 मत मिले। इसमें नवाब सिंह को दस मत से विजयी घोषित किया गया। सहसचिव के तीन पदों के लिए कृष्ण कन्हैया को 19, गंगाशरण को 47, मुख्तार खान को 15, राजग्रीही यादव को 39, सुबोध कुमार को 29, युगांक मित्तल को 34 मत मिले। इसमें गंगाशरण, राजग्रीही यादव, युगांक मित्तल को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार को 51 मत और सुमित कुमार को 31 मत मिले। संजय कुमार को 20 मत से विजयी घोषित किया गया। मतगणना का परिणाम आते ही अधिवक्ताओं ने विजेताओं के साथ खुशी मनाते हुए मिष्ठान वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed