{"_id":"6299010b9c4b206c45183298","slug":"jcb-went-to-clear-the-38-bigha-pond-in-kukra-muzaffarnagar-news-mrt5912815103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूकड़ा में 38 बीघा के तालाब को खाली कराने को चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूकड़ा में 38 बीघा के तालाब को खाली कराने को चली जेसीबी
विज्ञापन
कूकड़ा ब्लॉक के बड़ा तालब से अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सदर ब्लाक के कूकडा में 38 बीघा के तालाब को खाली कराने को प्रशासन की तीन जेसीबी और दस ट्रैक्टर चले। तालाब की भूमि में बनाई गई पशुशाला, अस्थाई मकान हटाए गए। अभियान में साढे़ तीन बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। अभी भी आठ बीघा जमीन पर कब्जा बाकी है।
एसडीएम सदर परमानंद झा, बीडीओ नेहा शर्मा, सीओ नईमंडी हिमांशु गौरव के नेतृत्व में कूकडा के तालाब से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। यहां पर 38 बीघा का बड़ा तालाब है। गांव में इसकी पहचान बड़े तालाब के रूप में है। मौके पर साढे 11 बीघा जमीन पर लोगों ने कब्जा कर रखा था। चलाए गए अभियान में साढे़ तीन बीघा भूमि को कब्जा मुक्त किया गया। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने को लेकर तीन जेसीबी और दस ट्रैक्टर लगाए। तालाब के जिस हिस्से पर ईंट बिछाकर उसे पक्का किया था समस्त हिस्से को उखाड़ दिया गया। तालाब की भूमि में बनाई गई पशुशाला को उखाड़ा गया।
एसडीएम परमानंद झा ने बताया कि जो अस्थाई कब्जे थे उन्हें हटाया गया है। आज के अभियान में साढे़ तीन बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। अभी भी आठ बीघा जमीन पर लोगों का कब्जा है। तालाब की कुछ जमीन पर लोगों के मकान भी बने है, कुछ पर दुकान आदि बनाई गई है। जिन लोगों के कब्जे हैं सभी को चेतावनी दी गई है। लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाने का वायदा किया है।