फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   JBC to break up the construction of illegal colonies

अवैध कालोनियों के निर्माण को जेबीसी मशीन से तुड़वाया

Sun, 16 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
JBC to break up the construction of illegal colonies
अवैध कॉलोनियों के निर्माण को जेबीसी से तुड़वाया
विज्ञापन

खतौली। नगर में स्थित अवैध कालोनियों पर एमडीए विभाग की टेढ़ी नजर पड़ गई। एमडीए के सचिव सहित एसडीएम खतौली पुलिस बल अवैध कालोनियों में पहुंचे। उन्होंने प्लाटों की भरी गई नींव समेत वहां जाने वाले मार्ग को जेबीसी द्वारा तुड़वा दिया। जबकि ऐसी कालोनियों में बन चुके मकानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। उन्हें नोटिस देने की बात कही गई है।
ग्रीन लैंड की भूमि को भूमाफिया खरीदकर उन पर प्लाट काटकर बेचने का काम कर रहे हैं। रविवार को एमडीए मुजफ्फरनगर से सचिव अपने दलबल के साथ खतौली पहुंचे। खतौली से एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी के साथ पुलिस बल भी था। उन्होंने सबसे पहले एमडीए कार्यालय के बराबर में ही काटी गई अवैध कालोनी पर जेसीबी चलाई गई। इसी कॉलोनी में बने तीन मकानों समेत गैस के गोदाम को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। ऐसी स्थिति में प्लाट स्वामियों ने सचिव से बात कर कार्रवाई का विरोध जताया, उन्होंने कहा कि यदि जब अवैध बनाए गए मकान नहीं तोड़े गए तब प्लाटों की बाउंड्री को क्यों तोड़ा जा रहा है। सचिव ने मकानों को नोटिस देने की बात कही। उसके बाद एमडीए टीम ने शेखपुरा, गंगनहर के निकट तथा बुढ़ाना रोड पर बनाई गई अवैध कालोनियों में जेसीबी से तोड़फोड़ की। इस अभियान में एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी, एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद, अधिशासी अभियंता पीसी शर्मा, सहायक अभियंता सुनील गुप्ता, जेई राजीव, पंकज जैन, राजीव कोहली, प्रदीप गोयल, ओमसिंह तोमर समेत पुलिस बल साथ रहा।
विज्ञापन

जो अवैध रूप से कालोनी काटी जा रही है, उनके खिलाफ अभियान चलाया गया है। कालोनी में बन चुके पूरे मकानों को नोटिस भेजा जाएगा, उसके बाद उनके खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी - महेंद्र प्रसाद सचिव, एमडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed