{"_id":"65aac2912d46f663d003c48b","slug":"jayant-singh-gave-40-lakhs-for-wrestling-hall-in-shahpur-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-15434-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - शाहपुर में कुश्ती हॉल के लिए जयंत सिंह ने दिए 40 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - शाहपुर में कुश्ती हॉल के लिए जयंत सिंह ने दिए 40 लाख
Sat, 20 Jan 2024 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
- स्कूल प्रबंधक ने की थी आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर में कुश्ती हॉल के लिए रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने 40 लाख रुपये दिए हैं। सांसद निधि से दिए गए रुपयों से कुश्ती खिलाड़ियों के लिए हॉल का निर्माण कराया जाएगा। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने बताया कि क्षेत्र के खिलाड़ियों की मांग पर सावटू में स्टेडियम भी बनवाया जा रहा है।
शाहपुर के इंटर कॉलेज में भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से खेलो इंडिया और एथलेटिक्स केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। आसपास के क्षेत्र के खिलाड़ी यहां पहुंचकर अभ्यास करते हैं। शाहपुर क्षेत्र के पहलवानों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान और रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि स्कूल के प्रबंधक सतेंद्र बालियान ने रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह से मिलकर कुश्ती हॉल का निर्माण कराने की मांग रखी थी।
इस हॉल के लिए रालोद अध्यक्ष ने अपनी सांसद निधि से 40 लाख रुपये दे दिए हैं। राज्य सभा सांसद ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। इससे पहले रालोद अध्यक्ष की निधि से सावटू गांव में स्टेडियम का निर्माण भी कराया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर एलान किया था कि अपनी निधि खेल और खिलाड़ियों को देंगे।