फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jayant Chaudhary will make a hunk in the GIC ground

हाथरस प्रकरण के सहारे खोई जमीन तलाशने की कवायद, लाठीचार्ज के विरोध में आज मुजफ्फरनगर में हुंकार भरेंगे जयंत चौधरी

Thu, 08 Oct 2020 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Jayant Chaudhary will make a hunk in the GIC ground
महापंचायत की तैयारियां - फोटो : amar ujala

हाथरस प्रकरण के सहारे अपनी खोई जमीन तलाशने में जुटे रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी गुरुवार को मुजफ्फरनगर शहर के महावीर चौक स्थित जीआईसी के मैदान में होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ महापंचायत’ में हुंकार भरेंगे।

विज्ञापन


रालोद की इस महापंचायत को संबोधित करने जयंत चौधरी करीब 12.30 बजे तक पहुंचेंगे। जयंत पर हुए लाठीचार्ज को मुद्दा बनाकर की जा रही इस महापंचायत को जनपद के खाप चौधरियों ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया है। वहीं, विपक्षी राजनीतिक दलों ने भी इसे समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


सपा ने तो अपने छह नेताओं को पंचायत में शामिल होने के भी निर्देश दे दिए हैं, जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय सलाहकार हरेंद्र मलिक भी जयंत को समर्थन की घोषणा कर चुके हैं। इसके साथ ही शिवसेना ने भी समर्थन की घोषणा की है। वहीं, हरियाणा और पंजाब से भी कुछ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी इस महापंचायत में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद द्वारा जीआईसी मैदान में महापंचायत की तैयारियां पूरी करते हुए टेंट आदि लगा दिए गए हैं। वहीं, महापंचायत में भारी भीड़ जुटने की संभावना के चलते पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।


रिजर्व पुलिस फोर्स के साथ ही पांच कंपनी पीएसी भी मंगाई गईं हैं। वहीं, ऐहतियातन शहर क्षेत्र का रूट डायवर्जन करते हुए गुरुवार को ई-रिक्शा संचालन भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed