फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jatwara Ganganhar tracks broken

जटवाड़ा गंगनहर की पटरी टूटी

Sat, 30 Dec 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sat, 30 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Jatwara Ganganhar tracks broken
problem - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जानसठ। गांव ढ़ांसरी व जटवाड़ा के बीच गंगनहर की पक्की पटरी टूटने से सैकड़ों बीघा गेहूं तथा गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। पटरी पर जाते समय ट्रैक्टर से ट्राली निकलकर गंगनहर में गिर गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मरम्मत का कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन


जोली गंगनहर से निकली अनूपशहर ब्रांच की ढ़ांसरी व जटवाड़ा गांव के बीच पक्की पटरी शुक्रवार की सुबह अचानक टूट गई। पानी के बहाव ने पटरी में एक बड़ा आकार बना दिया। कम्हेड़ा निवासी मोहम्मद परवेज ट्रैक्टर ट्राली लेकर गांव भूम्मा में पत्ती लेने के लिए जा रहा था, तभी अचानक सड़क बीच में से टूट गई।
विज्ञापन


 जिससे ट्राली पानी में जा गिरी। ट्राली पर बैठे शमशेर, फुरकान, दानिश ने ट्राली से कूद कर जान बचाई। उन्होंने गांव ढ़ांसरी के प्रधान को फोन करके गंगनहर की पटरी टूटने की सूचना दी। प्रधान ने जौली ब्रांच से पानी बंद कराया। पानी कम होने पर ग्रामीणों ने किसी तरह अपनी ट्राली बाहर निकाली। मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के जेई मनोज कुमार शर्मा ने एक ठेकेदार की सहायता से पटरी की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। पानी से गांव ढांसरी व जटवाड़ा के किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं व गन्ने की फसल जलमग्न हो गई है। फसलों के डूबने से किसानों चिंतित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed