फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Janmashtami will be celebrated on 16th, women have made elaborate preparations

Muzaffarnagar News: 16 को मनाई जाएगी जन्माष्टमी, महिलाओं ने जमकर की तैयारी

Fri, 15 Aug 2025 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami will be celebrated on 16th, women have made elaborate preparations
झांसी रानी पर लगे बाजार में कान्हा जी की पोशाक पसंद करती हुई महिलाएं स्रोत संवाद
मुजफ्फरनगर। जिले में जन्माष्टमी पर्व को लकर महिलाएं काफी उत्साहित हैं। कान्हा को सजाने के लिए बाजारों में जमकर खरीदारी चल रही है। विशेष श्रृंगार के साथ साथ पोशाक और गुजराती झूले सभी की पसंद बने हुए हैं। बाजार में हर साइज के लडडू गोपाल की पोशाक, पगड़ी, बांसुरी और साज सज्जा के सामान को खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ बाजार में जुटी है।
विज्ञापन

शहर के नई मंडी, भगत सिंह रोड, झांसी रानी, आनंदपुरी, गांधी कॉलोनी, गुदड़ी बाजार और सर्राफा बाजार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए सजे हुए हैं। घरों में छोटे बच्चों को बाल कृष्ण बनाने के लिए कान्हा की ड्रेस और बेटियों को राधा रानी के स्वरूप में सजाने के लिए चानिया चोली ड्रेस को महिलाएं काफी खरीद रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही कान्हा को जन्माष्टमी के दिन सजाने के लिए श्रृंगार कराने के लिए एक्सपर्ट के पास ले जा रही हैं। हीरों की चमक देने वाले जर्गन का श्रृंगार, रंगों से खूबसूरत कलाकृति वाला श्रृंगार, कुंदन से सजाकर किया जाने वाला श्रृंगार और पुष्टि श्रृंगार सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। श्रृंगार की कीमत 300 से शुरू होकर 1500 रूपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर पुष्टि श्रृंगार की मांग ज्यादा
कान्हा श्रृंगार एक्सपर्ट रिद्धि ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर महिलाएं अपने कान्हा को सबसे सुंदर बनाना चाहती हैं। इस बार पुष्टि श्रृंगार सभी की पसंद है। इसमें पीले, नीले, हरे और गुलाबी रंग का प्रयोग किया जाता है। कान्हा को कंगन, पायल, कुंडल, कमरबंद, और माला की कलाकृति को रंगों के माध्यम से तैयार किया जाता है। वह बताती हैं यह काम काफी बारीकी का होता है। इसमें काफी समय लगता है।

झांसी रानी पर लगे बाजार में कान्हा जी की पोशाक पसंद करती हुई महिलाएं स्रोत संवाद

झांसी रानी पर लगे बाजार में कान्हा जी की पोशाक पसंद करती हुई महिलाएं स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed