फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Janasath: Truck loaded with rice, five arrested

चावलों से लदा ट्रक बरामद, पांच गिरफ्तार

Sat, 04 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Janasath: Truck loaded with rice, five arrested
जानसठ में चावलों से भरे ट्रक की लूट की घटना का खुलासा करते सीओ। - फोटो : KHATAULI
चावलों से लदा ट्रक बरामद, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। एक सप्ताह पूर्व चावलों से लदे ट्रक लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चावल को बरामद कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक गांव सालारपुर के पास गत वर्ष 24 दिसंबर की रात को चावलों से लदे ट्रक को कार सवार बदमाशों द्वारा लूटने की सूचना ट्रक ड्राइवर जिला बिजनौर, थाना देहात निवासी सलमान पुत्र इकबाल ने दी थी। शुक्रवार को सीओ शकील अहमद व इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने ट्रक लूट का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक सलमान बिहार के जिला रोहताश से अपने ट्रक में 50 टन चावल भरकर चला था, जिसकी कीमत छह लाख 50 हजार रुपये थी। चालक चावल हरियाणा के करनाल निवासी व्यापारी के यहां ले जा रहा था। पुलिस ने लूट की घटना को संदिग्ध मानते हुए चालक की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अलबत्ता बिहार की कंपनी मेसर्स केजीएन ट्रेडर्स के एकाउंटेंट अतुल कुमार पुत्र देवी प्रकाश निवासी बिहार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीओ ने बताया कि ट्रक चालक सलमान व ट्रक के मालिक अशोक पुत्र राजेंद्र, निवासी बड़ौदा हिंदूवान, थाना पिलखुवा ने अपने दोस्त आसिफ पुत्र शकील निवासी गांव उबारपुर, जिला हापुड़, नितिन कुमार पुत्र सुनील निवासी अनवरपुर जिला हापुड़, मनोज कुमार पुत्र गेंदालाल, निवासी अशोक नगर जनपद हापुड़ द्वारा चावलों को हड़पने की साजिश रची थी। ट्रक के मालिक अशोक की साजिश के बाद ट्रक चालक सलमान ट्रक से भरे चावल को मुरादाबाद से सीधा हापुड़ ले गया। आरोपियों ने हापुड़ निवासी चावल के व्यापारी मनोज कुमार को बेच दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक को यह जानसठ लेकर आए ही नहीं, इनकी लोकेशन जानसठ में नहीं मिलने पर ट्रक चालक से पूछताछ की गई, जिससे पूरी घटना का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से हापुड़ निवासी आसिफ व व्यापारी मनोज के गोदाम से चावल बरामद कर लिया। पुलिस ने ट्रक में माल सहित व एक कार बरामद की है। सीओ ने बताया कि सभी आरोपी बड़े शातिर किस्म के हैं, इनके विरुद्ध मुरादाबाद, दिल्ली, पिलखुवा, हापुड़, बुलंदशहर आदि जनपदों में लूट व चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने पांचों आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed