{"_id":"5e7654c18ebc3e729f689e21","slug":"janasat-s-youth-report-negative-khatauli-news-mrt4747606109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानसठ के युवक का रिपोर्ट नेगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानसठ के युवक का रिपोर्ट नेगेटिव
विज्ञापन
जानसठ के युवक का रिपोर्ट नेगेटिव
जानसठ। विदेश में घूमने गए युवक के अंदर कोरोना के वायरस होने की आशंका पर डब्ल्यूएचओ ने उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा था। सैंपल की जांच में युवक के शरीर के अंदर कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने युवक को घर वापस भेज दिया है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवक अपने पत्नी के साथ विदेश में घूमने के लिए गया था। दंपती के अपने देश लौटने पर विगत दिनों चिकित्सकों की टीम ने दंपती के स्वास्थ्य की जांच की थी। उस वक्त भी दंपती की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। चार पांच दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक की जांच के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया था। डब्ल्यूएचओ ने युवक के ब्लड का सैंपल लेकर जांच को भेजा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि सैंपल की जांच में युवक के शरीर के अंदर कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। इसलिए युवक को घर वापस भेज दिया गया है।