{"_id":"5e20a4bf8ebc3e7d7476db59","slug":"jamiat-will-oppose-caa-and-npr-devband-news-mrt464182868","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए और एनपीआर का विरोध करेगी जमीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीयत की बैठक में पदाधिकारियों के विचार सुनते लोग
- फोटो : DEVBAND
Link Copied
देवबंद (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और संभावित एनआरसी के विरोध में जमीयत उलमा-ए-हिंद (मौलाना महमूद मदनी गुट) की बैठक में जनपद के सभी मदरसा संचालकों, मुतवल्लियों और इमामों ने शिरकत की। जिसमें सर्वसम्मति से एनपीआर का बायकाट करने और कागज नहीं दिखाने समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए। इसके साथ ही सभी वर्गों का सहयोग लेकर आंदोलन को गति देने का आह्वान भी किया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को ईदगाह मार्ग स्थित शेखुल हिंद हाल में आयोजित हुई जमीयत उलमा-ए-हिंद की बैठक में प्रदेश सचिव जहीन अहमद ने कहा कि वर्तमान समय में देश बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। सरकार संविधान की धज्जियां उड़ाकर देश की जनता को धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है। सीएए, एनपीआर और एनआरसी को लेकर जमीयत ने जो आंदोलन शुरू किया है उसे जारी रखा जाएगा। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष मौलाना जहूर कासमी ने कहा कि संवैधानिक देश होने के कारण यहां का संविधान सभी को बराबर का हक देता है। धार्मिक तौर पर बांटने की आजादी किसी को नहीं है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश की जनता को धर्म के आधार पर बांटने के लिए सीएए लेकर आई है। उन्होंने मस्जिदों के मुतवल्लियों और इमामों को कहा कि वह अपनी बात कहने से पीछे न हटें और किसी खौफ में न आएं। जमीयत हर जगह उनके साथ खड़ी हुई है। जामिया इमाम मोहम्मद अनवर शाह के शिक्षा प्रभारी मौलाना फुजैल नासरी, मौलाना सरताज अहमद, दीनी तालीमी बोर्ड के मौलाना शोएब कासमी, मौलाना ताहिर, मौलाना अलताफ और मौलाना इरफान ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में एनपीआर का बायकाट करने तथा कागज नहीं दिखाए जाने समेत कई प्रस्ताव भी पारित किए गए। इसके साथ ही उलमा ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और देवबंद के मदरसा छात्रों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की मांग भी की। संचालन मौलाना इब्राहीम कासमी ने किया। इस मौके पर मौलाना खलील, उमैर उस्मानी, हाजी अनवर, वसीउल्लाह, सलीम उस्मानी, मौलाना मुशर्रफ, चौधरी सादिक आदि मौजूद रहे।
सीएए के विरोध में जमीयत की बैठक में विचार रखते पदाधिकारी- फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।