{"_id":"620aa98460a96501cb73362b","slug":"jam-in-the-middle-of-the-city-all-the-arrangements-failed-muzaffarnagar-news-mrt5769996111","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के बीच में जाम, फेल हुए सारे इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के बीच में जाम, फेल हुए सारे इंतजाम
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सोमवार शाम छह बजे शिव चौक पर लगा जाम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शहर के बीचों-बीच शिव चौक के पास लगने वाले जाम से दिनभर लोगों ने परेशानी झेली। पुलिस के इंतजाम नाकाफी साबित हुए। भगत सिंह रोड पर जाम से लोग हलकान रहे।
मौसम में परिवर्तन, शादियों के शुभ मुहुर्त और शिक्षण संस्थाएं खुल जाने के बाद बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। वाहनों की संख्या बढ़ जाने के कारण जाम के हालात बन रहे हैं। सोमवार को सुबह से लेकर देर शाम तक जाम की स्थिति बनीं रही। मीनाक्षी चौक से शहर कोतवाली के सामने तक दिन में कई बार वाहनों की कतार लगी। शिव चौक पर जाम से लोगों को निकलना मुश्किल हो गया। यहां एक तरफ भगत सिंह रोड और दूसरी तरफ झांसी रानी रोड पर वाहनों की कतार लग गई। शादियों की खरीदारी के लिए एसडी मार्केट और आसपास के बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। पुलिस दिनभर जूझती दिखी, लेकिन लोगों को जाम से राहत मिलती नजर नहीं आई।
गलियों से घूमकर गंतव्य तक पहुंच लोग
शिव चौक पर जाम के कारण आर्यपुरी से वाहन बालाजी चौक से निकले और गंतव्य तक पहुंचे। इसके अलावा आबकारी रोड और अंसारी रोड पर वाहनों की संख्या बढ़ गई। यातायात पुलिस ने शहर के हनुमान चौक से शिव चौक तक ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित किया हुआ है। इसके बावजूद दिनभर यहां से ई-रिक्शा गुजरते हैं। बघरा तांगा स्टैंड से घूमकर ई-रिक्शा चालक पुलिस को चकमा देकर रोड पर पहुंच जाते हैं।