फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jaleva storm: The death of a young man by falling trees

जानलेवा आंधी ः पेड़ गिरने से युवक की दबकर मौत

Sat, 02 Jun 2018 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sat, 02 Jun 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Jaleva storm: The death of a young man by falling trees
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई बारिश से तपती गर्मी से राहत मिली। तेज हवाओं के कारण पानीपत-खटीमा मार्ग पर तितावी में पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। रतनपुरी, मीरापुर, भौराकलां, सिसौली, रोहाना, चरथावल, खतौली, भोपा, मोरना, पुरकाजी, छपार क्षेत्र में भी बारिश हुई। आंधी के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आम की फसलों को भी नुकसान हुआ। उधर, मंसूरपुर नेशनल हाईवे पर अचानक पेड़ गिरने से उसके नीचे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


गर्मी का पारा कई दिनों से बढ़ रहा था। शुक्रवार को दिन में तेज गर्मी रही। शाम को जिले में धूल भरी आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त किया। आंधी के कारण पानीपत-खटीमा मार्ग पर कई पेड़ टूट कर गिर गए। तितावी में मार्ग बाधित हुआ। बिजली गरजने के साथ तेज बारिश प्रारंभ हो गई।
विज्ञापन


रतनपुरी, पुरकाजी, भोपा, भौराकलां, सिसौली में बारिश काफी देर तक हुई। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर बिजली के तार टूट गए। शहर और देहात में बिजली ठप होने से अंधेरा छा गया। आम की फसल को भी नुकसान बताया गया है। रोहाना क्षेत्र में भी तेज हवाओं के साथ बारिश के चलते क्षेत्र की बिजली गायब हो गई। एक दर्जन गावों की बिजली आपूर्ति बंद होने से अंधेरा छा गया।  तेज आंधी की वजह से शहर और कस्बों में हॉर्डिंग्स और खंभों पर लगे बोर्ड गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैनर भी फटने के बाद बिजली लाइनों में उलझ गए। लोगों के छप्पर और टीन टप्पर भी आंधी में उड़ गए। सिटी डाक घर के बाहर लगी लोहे की ग्रिल भी गिर गई। आंधी में सड़कों पर वाहनों का संचालन मुश्किल हो गया। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कतें आई।  कुछ देर बाद बारिश शुरू हुई। शहर में तेज झमाझम पानी बरसने से नागरिकों ने गर्मी से राहत महसूस की।  

ड्यूटी करके लौट रहा था युवक, आंधी आने पर पेड़ के नीचे हो गया था खड़ा
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार शाम को आई आंधी में मंसूरपुर नेशनल हाईवे पर अचानक पेड़ गिरने से उसके नीचे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, नई मंडी क्षेत्र में भी भोपा रोड पर एक कार के ऊपर पेड़ गिरने से चालक घायल हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी धीरज (20) पुत्र बाबू मंसूरपुर क्षेत्र में हाईवे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में रसोइयां था।

शुक्रवार शाम को वह ड्यूटी पूरी करके घर के लिए चला था। तभी अचानक आंधी आ गई। वह रेस्टोरेंट के बाहर ही पेड़ के नीचे खड़ा था, तभी अचानक यूकेलिप्टिस का पेड़ टूट कर उसके ऊपर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ के नीचे से शव निकाल कर उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं, भोपा रोड पर ईवान हॉस्टिल के सामने एक कार के ऊपर भी पेड़ गया, जिससे कार चालक घायल हो गया। परिजन उसे निकाल कर निजी अस्पताल में ले गए। सूचना पर नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिजन घायल चालक को लेकर चले गए थे। शहर में कचहरी रोड पर कई पेड़ गिर गए। आंधी में महावीर चौक पर भी एक बरगद का पेड़ गिर गया, जिससे बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed