{"_id":"68481eb3520a7f09c105fe32","slug":"jalalabad-chhapar-and-charthaval-club-teams-won-the-matches-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-147583-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जलालाबाद, छपार और चरथावल क्लब की टीमों ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जलालाबाद, छपार और चरथावल क्लब की टीमों ने जीते मैच
विज्ञापन
खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों में बढ़ा उत्साह
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। गांधी इंटर कॉलेज में दूधिया रोशनी में चल रहे मैचों में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। तीन लीग मैचों में जलालाबाद, छपार और चरथावल क्लब की टीमों ने जीत हासिल की। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से टूर्नामेंट रोचक बना हुआ है।
पहला मैच नुनाबड़ी देवबंद और जलालाबाद के बीच हुआ। टॉस जीतकर जलालाबाद ने बैटिंग करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 112 रन बनाए। विपक्षी नुनाबड़ी की टीम 102 रन ही बनाकर सिमट गई। प्लेयर ऑफ द मैच नुनाबड़ी के कप्तान अब्दुस्समद को मिला।
दूसरे मैच में टीएलसी क्लब चरथावल ने 10 ओवरों में 122 रन बनाए। रोचक मुकाबले में छपार क्लब ने आखिरी ओवर में 6 विकेट से जीत दर्ज की। प्लेयर ऑफ द मैच टीएलसी क्लब के डॉक्टर फहाद आलम रहे। उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए।
विज्ञापन
तीसरे मैच में युवा क्रिकेट क्लब चरथावल ने जीत हासिल की। टॉस जीतकर चरथावल की टीम की बॉलिंग के सामने सैदपुरा क्लब की टीम लड़खड़ा गई। आठ ओवरों में मात्र 50 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। चरथावल के खिलाड़ियों ने सिर्फ चार ओवरों में दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसी टीम के ताहिर को चार विकेट लेने पर प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी पप्पी किन्नर, अंकित आर्य, निगम गोगी, सैयद सालिक, सलमान, सलीम, गुफरान, सन्नी त्यागी का सहयोग रहा। संवाद