फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jalabhishek performed in pagoda with Jayghosh of Bol Bomb

Muzaffarnagar News: बोल बम के जयघोष के साथ शिवालयों में किया जलाभिषेक

Tue, 30 Jul 2024 03:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek performed in pagoda with Jayghosh of Bol Bomb
मुजफ्फरनगर। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में बोल बम के जयघोष के साथ जलाभिषेक किया गया। शिव चौक सहित शहर के अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। बेलपत्र और फल-फूल चढ़ाकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


शहर के शिवालयों व अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिली। इनमें सबसे अधिक महिला श्रद्धालुओं की संख्या रही। जिन्होंने शिवलिंग पर दूध, दही, खीर, जल, बेलपत्र, फल और फूल आदि चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर में दीपक जलाकर और धूपबत्ती भी की।
विज्ञापन


मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद भक्तों ने भगवान शिव के लिए सोमवार का व्रत भी रखा। बाबा को जलाभिषेक कर सुख और समृद्धि की कामना की गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। शिव चौक पर भगवान आशुतोष के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के शिव चौक, गांधी कॉलोनी स्थित वैष्णो देवी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, पटेल नगर में श्री बालाजी मंदिर, श्रीराम मंदिर, गणपति धाम, भरतिया कॉलोनी स्थित मनकामनेश्वर शिव मंदिर, हनुमान चौक स्थित मंदिर, अंसारी रोड स्थिर भौरों का मंदिर में भीड़ रही। इसके अलावा गली मोहल्लों के मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ देखी गई। हर-हर महादेव और बम-बम बोल बम के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed