फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jalabhishek done in the historical temple of Sanjhak

सांझक के ऐतिहासिक मंदिर में किया जलाभिषेक

Wed, 02 Mar 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek done in the historical temple of Sanjhak
महाशिवरात्रि पर भौराकला में सजा चरोली शिव मंदिर । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर। कस्बे व देहात में फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंच अपने आराध्य देव भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। दूर-दराज से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सांझक में स्थित स्वयं प्रकट सिद्धपीठ शिव दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए लंबी लाइन लग गई थी। आसपास के गांवों के अलावा जनपद मुख्यालय से श्रद्धालुओं ने पहुंच भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इसके अलावा कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर, सिद्ध पीठ मां श्री गोकुला देवी मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, मंगलापुरी मंडी स्थित शिव मूर्ति, मेन रोड स्थित शिव दुर्गा मंदिर, रामनगर कॉलोनी स्थित श्री राम मंदिर, बालाजी धाम आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अपने आराध्य देव भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया । गांव गोयला में सिद्ध पीठ बारहवाला शिव मंदिर के अलावा अन्य गांवों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया।
विज्ञापन

मोरना। सिद्ध पीठ प्राचीन जुड़ेश्वर महादेव मंदिर ककराला में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। छछरौली, मोरना, मिल कॉलोनी, ककराला से आए श्रद्धालुओं ने जल व दूध से अभिषेक किया। फिरोजपुर के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर, शुकतीर्थ विश्वनाथ महादेव मंदिर, शिवधाम, अर्द्धनारीश्वर मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर भोपा, मोरना, बेहड़ा सादात, ककरौली, भोकरहेड़ी में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद शिव मंदिरों जल चढ़ाया। सीओ भोपा गिरजा शंकर त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक पंकज राय, थानाध्यक्ष ककरौली सुनील शर्मा ने पुलिस बल के साथ भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरकाजी। महाशिवरात्रि पर मंगलवार को शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ रही। कस्बे में सत्य विहार कॉलोनी व हाइवे पर और मोहल्ला कानूगोयान, सनातन धर्म शिव मंदिर, सैनी शिव मंदिर, वाल्मीकि शिव मंदिर, कीर्तन भवन, मोहल्ला उत्तरी व दक्षिणी चमारान सहित देहात क्षेत्र के शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।
छपार। महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। श्रद्धालु हाथों में गंगाजल व फूल लेकर मंदिर पहुंचे। फूल चढ़ाकर जलाभिषेक किया।

भौराकलां फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजन किया।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव भक्तों ने भौरा कलां, सिसौली, शिकारपुर, कपूरगढ़ सहित क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिरों में पिछले वर्षों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की भीड़ रही। क्षेत्र के गांव चिरौली के प्राचीन सिद्ध पीठ शिव मंदिर में आसपास के गांव के भक्तों ने जलाभिषेक किया। भौराकलां के प्राचीन शिव मंदिर ,बाजार शिव मंदिर, कस्बा सिसौली के होली चौक शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कपूरगढ़ के आनंद कुटी मंदिर पर सिद्ध पीठ शिवलिंग पर ग्रामीणों ने जलाभिषेक किया।

महाशिवरात्रि पर  भौराकला में सजा चरोली शिव मंदिर ।

महाशिवरात्रि पर भौराकला में सजा चरोली शिव मंदिर ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शाहपुर में शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु ।

शाहपुर में शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मोरना के सिद्ध पीठ प्राचीन जुड़ेश्वर  महादेव मंदिर ककराला में जलाभिषेक करते श्रद्वालु।

मोरना के सिद्ध पीठ प्राचीन जुड़ेश्वर महादेव मंदिर ककराला में जलाभिषेक करते श्रद्वालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मोरना के सिद्ध पीठ प्राचीन जुड़ेश्वर  महादेव मंदिर ककराला में जलाभिषेक करने को लगी लाइन।

मोरना के सिद्ध पीठ प्राचीन जुड़ेश्वर महादेव मंदिर ककराला में जलाभिषेक करने को लगी लाइन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पुरकाजी शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालुजन

पुरकाजी शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालुजन- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पुरकाजी थाने पर पुलिस से युवती को बरामद करने की मांग करते ग्रामीण

पुरकाजी थाने पर पुलिस से युवती को बरामद करने की मांग करते ग्रामीण- फोटो : MUZAFFARNAGAR

 जानसठ के सिद्धपीठ महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु

जानसठ के सिद्धपीठ महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु- फोटो : KHATAULI

जानसठ के सिद्धपीठ महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने को लगी श्रद्धालुओं की भीड़

जानसठ के सिद्धपीठ महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने को लगी श्रद्धालुओं की भीड़- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed