{"_id":"63e3ba26e498346a5606477e","slug":"jal-nigams-sub-contractors-stopped-work-in-90-villages-muzaffarnagar-news-c-14-1-110356-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जल निगम के उप ठेकेदारों ने 90 गांवों में काम रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जल निगम के उप ठेकेदारों ने 90 गांवों में काम रोका
विज्ञापन
ठेकेदारों ने कंपनी कार्यालय के बाहर दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जल निगम में कार्य कर रहे उप ठेकेदारों ने रेट नहीं बढ़ाए जाने के विरोध में 90 गांवों में टंकी की पाइप लाइन बिछाने का कार्य बंद कर दिया है। कंपनी के कार्यालय के बाहर धरना भी दिया।
जिले के 221 गांवों में इस समय पेयजल योजना का कार्य चल रहा है। इन योजनाओं का ठेका एक कंपनी के पास है। ठेकेदारों ने 20 जनवरी के 90 गांवों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य बंद कर दिया है। ठेकेदारों की मांग है कि खर्च के हिसाब से उनके रेट में बढ़ोत्तरी की जाएं। कंपनी के पारस एंकलेव स्थित ऑफिस पर उप ठेकेदारों ने धरना दिया। इसमें संजीव त्यागी, साजिद मलिक, अमीर आजम, नितिन कुमार, इस्लाम, युनुस, आदित्य त्यागी, प्रदीप कुमार, पिंटू, अभिषेक, नरेंद्र पंवार आदि रहे।