फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jaina Mni episode will not be held in Ambala today

जैन मुनि प्रकरण में आज नहीं होगी अंबाला में बैठक

Mon, 20 Aug 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 20 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Jaina Mni episode will not be held in Ambala today
जैनमुनि नयन सागर जी महाराज। - फोटो : अमर उजाला
जैन मुनि नयन सागर के वीडियो वायरल प्रकरण को लेकर सोमवार को अंबाला में होने वाली जांच कमेटी की बैठक को चेयरमैन ने स्थगित कर दी है। जांच कमेटी के बनाए गए चेयरमैन दिल्ली के पंकज जैन को चंडीगढ़ से जैन समाज के लोग अपने उन पांच सदस्यों के नाम नहीं बता सके, जिनको 15 सदस्यीय कमेटी में शामिल होना था। दिल्ली यमुनापार जैन समाज एक-दो दिन बाद अपनी बैठक कर कोई ठोस निर्णय लेगा।       
विज्ञापन


सकल जैन समाज के अध्यक्ष सुशील जैन ने बताया कि जैन मुनि के वीडियो वायरल की सच्चाई का पता लगाने के लिए अंबाला में 20 अगस्त को बैठक निर्धारित की गई थी। नगर से भी इस बैठक में कुछ जैन समाज के लोग जाने की तैयारी में थे। अध्यक्ष ने बताया कि 15 सदस्यीय कमेटी का चेयरमैन दिल्ली के पंकज जैन को बनाया गया था। चेयरमैन से रविवार को उनकी बातचीत हुई। चेयरमैन  ने उनको बताया कि चंडीगढ़ से जैन समाज के लोगों से कमेटी में शामिल होने वाले के नाम मांगे गए थे,
विज्ञापन


लेकिन उन्होंने रविवार की शाम तक भी नाम नहीं बताए थे। इसलिए अंबाला में होने वाली सोमवार की जांच कमेटी की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चेयरमैन ही अब जांच कमेटी की बैठक करने का दिन व स्थान तय करेंगे। अध्यक्ष सुशील जैन चेयरमैन पंकज जैन से शीघ्र जांच कमेटी गठित कर जैन मुनि की वीडियो वायरल का सच समाज के सामने लाने की मांग की है। उधर, युवती के पिता का कहना है कि चंडीगढ़ के जैन समाज के कुछ लोग जैन मुनि को बचाने के पक्ष में है, इसलिए वे खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं।        
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने आहार देना बंद किया      
खतौली। कस्बा निवासी जैन समाज के पदाधिकारी पंकज जैन ने बताया कि वीडियो वायरल का सच जानने के लिए 15 सदस्यीय कमेटी में पांच आदमी चंडीगढ़ के शामिल किए गए थे, मगर अब चंडीगढ़ जैन समाज इस वीडियो की जांच के मामले में बैकफुट पर आ गया है, जो निर्मल सागर महाराज के पत्र को ढाल बना कर नयन सागर के बचाव में लगे हैं।

इसलिए सोमवार को होने वाली बैठक नहीं होगी। अब दिल्ली जैन समाज के लोग एक-दो दिन बाद बैठक करके ठोस निर्णय लेंगे। पंकज जैन ने बताया कि मामले को लेकर जैन समाज में रोष है। उधर, चंडीगढ़ में जैन समाज की महिलाओं ने जैन मुनि नयन सागर को आहार देना बंद कर दिया है।        


मुख्यमंत्रियों को पत्र भेजे      
खतौली। नयन सागर के प्रकरण में खतौली जैन समाज के लोगों ने राष्ट्रपति, पीएम और राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र भेजने के बाद अब यूपी, उत्तराखंड और पंजाब के मुख्यमंत्रियों को प्रार्थना पत्र भेज कर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवा कर जांच करा कर कार्रवाई की मांग की है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed