फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jain society protested against the arrest in Delhi

Muzaffarnagar News: दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में जैन समाज ने किया प्रदर्शन

Sun, 01 Jan 2023 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Jain society protested against the arrest in Delhi
नगर के शिव चौक पर प्रदर्शन करते जैन समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सरकार के रवैये पर जैन समाज के लोगों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। दिल्ली में जैन समाज के लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में समाज के लोग सड़क पर उतर आए। शहर कोतवाली पर भी प्रदर्शन किया गया। जैन समाज ने कहा कि सरकार का रवैया बेहद निराशाजनक है। जैन समाज ने हमेशा शांति का संदेश दिया है। सम्मेद शिखर का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एलान किया गया कि सोमवार से शहर में अनशन शुरू किया जाएगा।

सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के विरोध में देशभर से जैन समाज के लोग दिल्ली में एकत्र हुए। दिल्ली में पुलिस ने जैन समाज के लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में जैन एकता मंच की युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन के नेतृत्व में समाज के लोग अतिथि भवन स्थित भारत माता चौक पर एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची। जैन समाज ने प्रदर्शन किया। पुलिस समाज के कई लोगों को लेकर शहर कोतवाली पहुंची। गौरव जैन ने कहा कि सरकार और पुलिस का रवैया सही नहीं है। कोतवाली पर प्रदर्शन कर समाज के लोग वापस लौट गए। शाम करीब सात बजे समाज की बैठक हुई। तय किया गया कि सोमवार से जैन औषधालय पर अनशन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर पंकज जैन, विप्लव जैन, रोहित जैन, नितिन जैन, अमित जैन, आकाश जैन, पुनीत जैन, अश्वनी जैन, सौरभ जैन, विपुल जैन, आशीष जैन, निपुण जैन एडवोकेट, विकास जैन और अरुण जैन मौजूद रहे।

शहर कोतवाली में  प्रदर्शन करते जैन समाज के लोगों को समझाते शहर कोतवाल।।

शहर कोतवाली में प्रदर्शन करते जैन समाज के लोगों को समझाते शहर कोतवाल।।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed