फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jain muni will be pronounced on September 1

जैन मुनि को वस्त्र पहनाने की सजा एक सितंबर को सुनाई जाएगी

Fri, 31 Aug 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 31 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jain muni will be pronounced on September 1
जैनमुनि नयन सागर जी महाराज। - फोटो : अमर उजाला
जैन मुनि उपाध्याय नयन सागर महाराज के वीडियो वायरल प्रकरण में मुनि को वस्त्र पहनाने की सजा देने का अंतिम फैसला खतौली में ही एक सितंबर को सुनाया जाएगा। 41 सदस्यीय संघर्ष समिति की बैठक शनिवार को खतौली के कन्हैया पैराडाइज में होनी निश्चित हुई है। इस बैठक में दिल्ली, एनसीआर, वेस्ट यूपी और हरियाणा के जैन समाज के लोग भी शामिल होंगे।   
विज्ञापन


सकल जैन समाज के अध्यक्ष सुशील जैन ने बताया कि दिल्ली के अध्यक्ष पंकज जैन की ओर से संघर्ष समिति की बैठक को एक सितंबर को खतौली में करने का निर्णय लिया है। बता दें कि 24 अगस्त को दिल्ली में जैन समाज की महापंचायत हुई थी, जिसमें 41 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया गया था। इस समिति पर ही जैन मुनि के वीडियो वायरल के मामले में फैसला लेने का निर्णय सौंपा था।
विज्ञापन


खतौली में एक सितंबर को होने वाली समिति की बैठक अंतिम होगी। इस बैठक में जैन मुनि को दोषी मानते हुए उनको वस्त्र पहनाने की सजा सुनाई जाएगी। समिति यह भी तय करेगी कि जैन समाज के कौन कौन लोग चंडीगढ़ में श्री दिगंबर जैन मंदिर में पहुंचकर जैन मुनि को वस्त्र पहनाएंगे। संघर्ष समिति की बैठक को लेकर सकल जैन समाज खतौली की ओर से तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। बैठक में शामिल होने वाले जैन समाज के लोगों के एक सिंतबर की रात में ठहरने की तैयारियों को लेकर जैन समाज अपनी बैठक करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed