फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jain Festival of Purusha

क्षमा आत्मा की शुद्धि और वीरता से होती है उत्पन्न

Thu, 03 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Jain Festival of Purusha
खतौली। पूर्यषण पर्व के उपरांत श्रद्धालुओं ने क्षमावाणी की और जिनेंद्र भगवान के सम्मुख पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रात:काल में केसरिया वस्त्र धारण करके इंद्र वेशभूषा में जिनेंद्र भगवान की शांति धारा एवं पूजन किया गया। क्षमावाणी महोत्सव के पावन पर्व पर सभी ने एक-दूसरे से क्षमायाचना की। ऑनलाइन धर्मचर्चा के माध्यम से डॉक्टर ज्योति जैन, विजय, रजनी, कल्पेंद्र ने बताया कि विश्व मैत्री का क्षमावाणी पर्व हमें सिखाता है कि हम दिल से क्षमा मांगे और दिल से क्षमा करें। क्षमा आत्मा की शुद्धि और वीरता से उत्पन्न होती है। अगर किसी भी व्यक्ति की किसी से कोई बात हो जाती है, तो बैर भाव की ग्रंथि नहीं बांधनी चाहिए। वार्तालाप बंद करना अनंतानुबंधी कषाय है। परस्पर मतभेद का कारण दूसरे व्यक्ति से अपेक्षा करना है। अपेक्षा की पूर्ति न होने पर हमारे मन में दूसरे के प्रति बैर न क्रोध आता है। हृदय से क्षमा करना जीवन में शांति लाता है। जैन समाज अध्यक्ष सुशील जैन ने भी कहा हमें आज वसुधैव कुटुंभकम की भावना को हृदय में लाना है। मौके पर सुनील, ज्योति, सुधीर, विपिन, प्रेम, संजय, धनेंद्र, अनिल, सतेंद्र, जिनेंद्र, चंद्रबोस, सतीश, मुकेश, रामकुमार, मुकेश, सुदेश, अजय, अशोक, योगेंद्र, ललिता, सीमा, मंजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed