Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jaggery production and quality testing will take place under one roof.

Muzaffarnagar News: एक छत के नीचे होगा गुड़ उत्पादन और गुणवत्ता की जांच

Thu, 05 Nov 2026 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jaggery production and quality testing will take place under one roof.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बधाई खुर्द में सीएफसी यानी कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना की जाएगी। ओडीओपी के तहत होने वाली सीएफसी स्थापना के अंतर्गत गुड़ उत्पादन के साथ एक ही छत के नीचे उसकी गुणवत्ता की जांच और पैकेजिंग एवं डिजाइनिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
सीएफसी स्थापना पर करीब नौ करोड़ का खर्च आएगा। एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना में मुजफ्फरनगर के लिए गुड़ को चयनित किया गया है। एमएसएमई विभाग ने चरथावल क्षेत्र के बधाई खुर्द में सीएफसी के लिए करीब नौ करोड़ की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

जहां गुड़ और उससे तैयार होने वाले उत्पादों को आधुनिक तरीके से तैयार करने और भंडारण की सुविधा रहेगी। सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार ने बताया कि सीएफसी में मिनी कोल्ड स्टोरेज सहित भंडारण के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed